T20 World Cup West Indies vs Bangladesh: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी जबकि बांग्लादेश इस हार के साथ लगभग बाहर हो गया है. लगातार तीसरी बार पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई कैरेबियाई टीम ने सुपर 12 चरण के करो या मरो के मैच में सात विकेट पर 142 रन बनाये. उसके नामी गिरामी बल्लेबाजों ने हालांकि एक बार फिर निराश किया. निकोलस पूरन ने ही आखिरी ओवरों में अकेले किला लड़ाते हुए 22 गेंद में 40 रन बनाये. उन्होंने चार छक्के और एक चौका जड़कर वेस्टइंडीज को शर्मनाक स्कोर पर सिमटने से बचाया. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए रोस्टन चेस ने 39 रन बनाये. जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाजों ने एक एक विकेट लिया. तीन मैचों में एक भी अंक नहीं बना सकी बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है जबकि वेस्टइंडीज अगर बाकी मैच जीत लेती है और दूसरे मैचों में नतीजे अनुकूल आते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. स्कोरकार्ड
Cracking win for West Indies, this could reignite their campaign. Lucky to come away with full points despite mistakes galore with bat and in the field. Sadly, end of the road for Bangladesh after third loss on the trot. #BANvWI #T20WorldCup
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 29, 2021
West Indies win a thriller #T20WorldCup | #WIvBAN | https://t.co/GF56PV713u pic.twitter.com/PYfAS3YQA3
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 29, 2021
Target set
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 29, 2021
Some late fireworks help the West Indies to a score of 142/7.
Will Bangladesh chase this down? #T20WorldCup | #WIvBAN | https://t.co/GF56PV713u pic.twitter.com/dv9j3vlT34
VIDEO:ज़िद पर अड़े रहे तो फिर नहीं जीत पाएंगे आईसीसी ट्रॉफ़ी