साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले केएल राहुल (KL Rahul) अपने दोस्त की शादी में व्यस्त थे, केएल ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की थी. जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था. अब भारतीय टी टी-20 टीम के कार्यकारी कप्तानी ने अपने 'साले साहब', अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के लिए प्यारा मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसकी बातें हो रही है. दरअसल अहान को आईफा अवार्ड में 'बेस्ट एक्टर डेब्यू ' के खिताब से नवाजा गया, इसी को लेकर राहुल ने पोस्ट शेयर किया है जो बातें लिखी है उसने क्रिकेट फैन्स ही नहीं बल्कि अहान शेट्टी के फैन्स का भी दिल जीत लिया है. केएल राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुबारक हो भाई, ऐसे ही आगे बढ़ते रहो.'
बीच मैच में जो रूट बन गए 'जादूगर', ऐसा कारनामा देखकर लोगों के उड़े होश- Video
इसके साथ अहान के लिए राहुल ने दिल की इमोजी भी शेयर की है. बता दें कि अहान शेट्टी को उनकी पहली फिल्म 'तड़प' के लिए यह अवार्ड मिला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी 20 मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा. इस टी-20 सीरीज में केएल राहुल के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका है. राहुल के पास अपने 2000 रन पूरा करने का मौका होगा. राहुल ने अबतक टी-20 इंटरनेशनल में 1831 रन बनाए हैं, यानि 169 रन बनाने के साथ ही वो अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 2000 रन पूरा कर लेंगे. टी-20 इंटरनेशनल में इस समय रोहित और विराट कोहली ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने केएल राहुल से ज्यादा रन बनाए हैं.
पूर्व कप्तान ने जो रूट के करिश्माई शतक के बाद कहा, अब सचिन का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल नहीं..'
बता दें कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच जीत जाने में सफल रहती है तो भारत टी-20 इंटरनेशनल में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहेगी. यनि भारत के पास लगातार 13 मैच जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं