विज्ञापन

T20 World Cup 2026: कप्तान सूर्या ने ईशान किशन के पारी की जमकर की तारीफ, इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल, 'जिय हो बिहार के लाला'

Suryakumar Yadav on Ishan Kishan T20 World Cup 2026:: कप्तान सूर्या ने ईशान किशन की जमकर तारीफ की है. पाकिस्तान को हराने का बाद लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना ली है.

T20 World Cup 2026: कप्तान सूर्या ने ईशान किशन के पारी की जमकर की तारीफ, इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल, 'जिय हो बिहार के लाला'
Suryakumar Yadav on Team India Win vs Pakistan Praise Ishan Kisha T20 WC 2026:

Suryakumar Yadav on Ishan Kishan T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से रौंदने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' ईशान किशन को सराहा है, जिन्होंने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के खिलाफ जीत की बात करें तो सबसे पहले भारतीय बल्लेबाजी पर गौर करनी चाहिए जहां अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और टीम इंडिया के लिए एक बड़ा आधार तैयार किया जो आगे चलकर भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ा सहारा बना और फिर गेंदबाजी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई. 

'जिय हो बिहार के लाला'

सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ईशान किशन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'जिय हो बिहार के लाला', भारत के जीत के बाद सोशल मीडिया पर ईशान किशन के तूफानी पारी के साथ साथ कप्तान का ये पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है 

Latest and Breaking News on NDTV

आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई. 

कप्तान सूर्या ने ईशान किशन की जमकर की तारीफ

इस शानदार जीत के साथ भारतीय कप्तान ने कहा, "यह पूरे देश की जीत है. हमने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा हम खेलना चाहते थे. ईशान किशन ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह वही अंदाज है जो वह पिछले कुछ मुकाबलों और घरेलू क्रिकेट में दिखाते आ रहे हैं. महज 1 रन पर टीम का पहला विकेट गिरने के बाद किसी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी और ईशान ने यह काम शानदार ढंग से किया."

कप्तान सूर्या की माने तो शुरुआती झटके में अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज का आउट होना बड़ा झटका था और उसके बाद किसी एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेनी जरुरी थी और ईशान किशन ने उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. 

तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ है. तिलक ने इस मुकाबले में 25 रन बनाने के साथ 1 विकेट हासिल किया, जबकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली. इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में ताबड़तोड़ 11 रन बनाए.

कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि इस मैदान पर 155 का स्कोर भी काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता था. उन्होंने कहा, "जैसे ही हम 175 के स्कोर तक पहुंचे, लगा कि यह हम 15–20 रन ज्यादा बना चुके हैं. अगर स्कोर 155 होता, तो यह बहुत टाइट मैच होता. हार्दिक पंड्या ने नई गेंद लेकर जिम्मेदारी संभाली और फिर जसप्रीत बुमराह ने दिखाया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज क्यों हैं."

लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना ली है. टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी. कप्तान सूर्या ने कहा, "आज हम बतौर टीम अच्छा समय बिताएंगे और अहमदाबाद पहुंचकर आगे की रणनीति पर काम करेंगे."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com