- लिविंगस्टोन ने जीत लिया सभी का दिल
- धवन की धमक ने भी किया मदहोश
- कौन किस क्यों पर पड़ा भारी, जान लें
जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IP 2022) में अब सिर्फ दो ही मैच बाकी बचे हैं. क्वालीफायर 2 और फाइनल मुकाबला, जो क्रमश: शुक्रवार और रविवार को खेला जाएंगे. टूर्नामेंट लगभग खत्म हो गया है. ऐसे में नजरें जा गड़ी हैं खिलाड़ियों के परफॉरमेंस पर. खासतौ पर ऐसे खिलाड़ियों पर जिन पर फरवरी में हुई मेगा नीलामी पर छप्पर फाड़कर पैसा बरसता था. इन पर बेहतर करने का बहुत ही ज्यादा दबाव था. कोई इसमें पास रहा, कोई फेल, लेकिन यहां ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी फ्रेंचाजी द्वारा दी गयी मोटी रकम को पूरी तरह से वसूल करा दिया. यहां हमने हर बल्लेबाज को मिली रकम के हिसाब से उसके प्रत्येक रन की कीमत निकाली है. और जिस बल्लेबाज की रन की कीमत सबसे कम आयी है, वही इस लिहाज से सबसे बहुमूल्य साबित हुआ है. और इसके तहत गुजरात टाइटंस के डेविड मिलर ने बाजी मार ली है ऐसे ही शीर्ष 5 खिलाड़ियों से आप मिलिए:
यह भी पढ़ें: इस वजह से शास्त्री ने लखनऊ की हार के बाद केएल राहुल की एप्रोच पर उठायी उंगली
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
5. लियाम लिविंगस्टोनजिस खिलाड़ी ने अपने रनों से ज्यादा स्ट्रोक और बल्लेबाजी से दिल जीता, वह पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन रहे. वह नीलामी में एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरे, लेकिन वह सबसे ज्यादा रकम पाने वाले विदेशी खिलाड़ी बने. उनके लिए पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपये चुकाए, तो उन्होंने इसे साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. लिविंगस्टोन ने 14 मैचों की पारियों में 36.42 के औसत से 437 रन रन बनाए, जिसमें 4 अर्द्धशतक भी शामिल रहा. साथ ही, उन्होंने 6 विकेट भी लिए, लेकिन हमने उन्हें बल्लेबाज माना है, जो गेंदबाजी भी कर लेता है. और हमने 1 विकेट की कीमत अपने पैमाने पर 25 रन के बराबर आंकी है. इस तरह लिविंगस्टोन के कुल रन मिलाकर 437+125 (6 विकेट)=562 रन हो जाती है. और इस तरह फ्रेंचाइजी को लिविंगस्टोन के हर रन करीब 2,04 626 रुपये का बैठता है.
4. शिखर धवन
कहने वाले तो यह कह रहे हैं कि पंजाब का कप्तान मयंक को नहीं बल्कि धवन को होना चाहिए था. शिखर धवन मेगा नीलामी में सबसे मोटी रकम पाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे. उन्हें पंजाब ने तीन साल के लिए सालान 8.25 करोड़ रुपये की रकम पर खरीदा था. फाइनल से पहले तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर काबिज धवन ने 14 मैचों की इतनी ही पारियों में 38.33 के औसत से 460 रन बनाए हैं. और धवन को मिली रकम 8.25 करोड़ के हिसाब से उनके प्रत्येक रन की कीमत करीब 1,79,347 रुपये बैठती है.
यह भी पढ़ें: RCB के लिए Rajat Patidar ने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर सका, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे
3. केएल राहुल
केएल राहुल निराश होंगे कि उनकी टीम टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखने के बावजूद नॉकआउट मुकाबले में हारकर बाहर हो गयी, लेकिन इससे कप्तान का प्रदर्शन नहीं छिप जाता. लखनऊ ने केएल को सालना 17 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था, तो उन्होंने अपने मालिकों को निराश भी नहीं किया. राहुल ने 15 मैचों की इतनी ही पारियों में 51.33 के औसत से 2 शतक और 4 अर्द्धशतकों से 616 रन बनाए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर रहे. उनका एक रन फ्रेंचाइजी को 1,62, 337 रुपये का पड़ा

2. जोस बटलर
वास्तव में जैसी प्रदर्शन अभी तक रहा है, उस देखते हुए तो यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कप्तान संजू सैमसन की 14 करोड़ रुपये की रकम के असल हकदार वास्तव में जोस बटलर ही हैं, जिन्होंने मार-मारकर गेंदबाजों को अधमरा कर दिया है. बटलर ने फाइनल से पहले ही 15 मैचों की इतनी ही पारियों में 51.28 के औसत से 718 रन बना लिए हैं. इसमें 3 शतक और 4 अर्द्धशतक भी शामिल हैं. अगर बटलर के प्रत्येक रन की कीमत निकाली जाए, तो यह करीब अभी तक 1,39, 275 रुपये बैठती है.

1. डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने अपने प्रदर्शन से दिखाया कि आईपीएल में जो कीमत उन्हें मिली, वह उससे कहीं ज्यादा रकम पाने के हकदार थे. रास्थान के खिलाफ तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर फाइनल में पहुचांने के कारनामे को फैंस हमेशा याद रखेंगे. एक करोड़ बेस प्राइस वाले मिलर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ में खरीदा था, लेकिन आप देखिए कि मिलर ने टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा 64.14 के औसत से रन बनाए हैं. मिलर ने 15 मैचों की इतनी ही पारियों में 2 अर्द्धशतक से 449 रन बनाए. और मिली तीन करोड़ रुपये के हिसाब से मिलर के हर रन की कीमत लगभग सिर्फ 66,815 रुपये ही बैठती है. अब आप सोचिए कि मिलर गुजराती टीम के लिए कितने ज्यादा बहुमूल्यवान साबित हुए हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं