
9.5 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर मैक्सवेल ने गेंद को खेला और एक रन अपने खाते में अर्जित कर लिया|
9.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए 1 रन पूरा किया|
9.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
9.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|
9.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की लेग स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 9 ओवर के बाद 58/1 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर विराट कोहली के साथ ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| तो दूसरी ओर हैदराबाद के गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाये रखा और ज़्यादा बड़े शॉट बल्लेबाजों को लगाने दूर रखा है|
8.6 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया| पैड्स पर रखी गेंद को स्क्वायर लेग की ओर मोड़ दिया और रन बटोरा| नदीम कसी हुई गेंदबाज़ी को अंजाम देते हुए| 58/2 बैंगलोर|
8.5 ओवर (0 रन) स्विच हिट लगाया इस गेंद को लेकिन सीधा कवर्स फील्डर की तरफ गई गेंद| गैप हासिल नहीं हुआ| बड़े शॉट्स के लिए जा रहे ग्लेन लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा| लगता है विकेट नज़दीक है!!
8.4 ओवर (0 रन) ओह!! बाल बाल बचे बोल्ड होए से मैक्सवेल यहाँ पर| अपनी फ्लाईटेड गेंद से बल्लेबाज़ को बीट करा दिया था| गेंद ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से ऊपर से निकल गई कीपर के दस्तानों की और|
8.3 ओवर (0 रन) एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
8.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से कोहली ने लॉन्ग ऑन की दिशा में पुश कर दिया जहाँ से एक रन मिला|
8.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को पंच कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाना चाहते थे कोहली लेकिन गेंद उनके बल्ले पर नही आई और सीधे थाई पैड्स को लगती हुई हवा में गई| कीपर ने दो कदम भागकर कैच पकड़ा और कैच आउट की अपील करने लगे| जिसके बाद अम्पायर ने उस अपील को नकारा|
7.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
7.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|
7.2 ओवर (4 रन) चौका!!! मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स के ऊपर से खेला| बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आई और एक टप्पा खाकर सीधे सीमा रेखा के बाहर गई, जहाँ से मिला चार रन|
7.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सटीक और कसे हुए सफल ओवर की समाप्ति| एक बड़ा विकेट भी इस ओवर से आये| गली की दिशा में गेंद को खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं हासिल हो पाया|
6.5 ओवर (0 रन) ओह!!! शार्प टर्न!! पूरी तरह से अपनी स्पिन से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कमाल की गेंदबाजी नदीम द्वारा| पहली गेंद पर विकेट लेने के बाद बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है|
6.4 ओवर (0 रन) इस बार आर्म बॉल से बल्लेबाज़ को परेशान किया| पॉइंट पर गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|
6.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
6.2 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ग्लेन मैक्सवेल हो सकते हैं टीम के लिए अगले बल्लेबाज़, यानी अब दिखेगा रिवर्स स्वीप शॉट!!!
6.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! शाहबाज़ अहमद और शाहबाज़ नदीम के बीच की जंग में नदीम ने बाज़ी मारी| बैंगलोर को लगा दूसरा झटका| शाहबाज़ अहमद 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रशीद ने अपने फील्डिंग से सही का दिल जीत लिए| आगे आकर ओवर पिच गेंद को लेग साइड की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा संपर्क नही हुआ| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद फाइन लेग से भागकर रशीद खान ने मिड विकेट की ओर आते हुए एक शानदार कैच पकड़ा| 47/2 बैंगलोर|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 47/1 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर विराट कोहली और शाहबाज़ अहमद बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हैदराबाद को एक मात्र विकेट निकालकर देने वाले गेंदबाज़ रहे भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने पदिकल को पवेलियन का रास्ता दिखाया था| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली अब चाहेंगें कि देर तक क्रीज़ पर टिककर खेले और एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर खड़ा करें|
5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार धीमी गति से डाली गई थी गेंद जिसे हलके हाथों से पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.5 ओवर (4 रन) चौका!! टिपिकल विराट कोहली स्पेशल शॉट!!! आप अगर उन्हें पैरों पर डालेंगे गेंद तो जवाब में ऐसे ही शॉट्स खायेंगे| बराबरी से गैप को ढूंडा और समा रेखा के पार गेंद को डिपार्ट कर दिया चार रनों के लिए|
5.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद अहमद के लिए जिसे उन्होंने लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन बटोर लिया|
5.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से आगे आकर कोहली ने इस गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया उर सिंगल हासिल किया| आक्रामक रुख अपनाते हुए कोहली|
5.2 ओवर (4 रन) चौका!! पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाते हुए कोहली!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए आधी पिच पर आये| छोटी लेंथ की गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया जहाँ उन्हें गैप मिला| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
5.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई टर्न से पूरी तरह बिट हुए कोहली, रन नही मिला|