4.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री यहाँ पर फाफ द्वारा लगाई गई| इस बार चहलकदमी करते हुए गेंद की पिच तक आये और उसे उठाकर मार दिया लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
4.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
4.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड ऑन की दिशा में खेला|
4.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| लॉन्ग ऑन की दिशा में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
4.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.6 ओवर (6 रन) छक्का! एक और मैक्सिमम!!! पहले गायकवाड और अब इस बार फाफ ने अपने हाथ खोले और लॉन्ग ऑन बाउंड्री को निशाना बनाते हुए छह रन हासिल किये| लेंथ बॉल थी जिसे फाफ ने परखा और उठाकर मार दिया खड़े खड़े सीमा रेखा के पार| काफी महंगा ओवर भुवि का समाप्त हुआ यहाँ पर| 4 के बाद 27/0 चेन्नई, लक्ष्य से 108 रन दूर|
3.5 ओवर (1 रन) इस बार पॉइंट की दिशा में बॉल को टैप करते हुए सिंगल हासिल क्या| समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़|
3.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
3.3 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार टाइमिंग!! बड़े आराम से इस गेंद को रुतुराज ने खेला| गेंदबाज़ भी भौचक्का रह गए| मिड विकेट बाउंड्री को टार्गेट किया और पूरे छह रन हासिल किये|
3.2 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर!! सही समय पर उसे ब्लॉक किया, पॉइंट की दिशा में खेला, कोई रन नहीं हुआ|
3.1 ओवर (2 रन) स्टेप आउट करते हुए इस गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मारना चाहा लेकिन सम्पर्क बढ़िया नहीं| फील्डर पीछे गए, दो ही रन मिले|
2.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
2.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
2.4 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल हासिल किया|
2.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
2.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ बॉल!!! बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
2.1 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार शॉट यहाँ पर ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से देखने को मिली| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से इस गेंद को कवर्स की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| महज़ 2 रन इस ओवर से आये| 2 के बाद 7/0 चेन्नई|
1.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कसी हुई गेंदबाजी भुवि द्वारा चल रही है|
1.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
1.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद| अब तक अच्छी लय में दिखे हैं भुवि|
1.2 ओवर (0 रन) पंच किया इस बार ऑन द राइज लेकिन सीधा फील्डर की तरफ, कोई रन नहीं|
1.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
1.1 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर के साथ हुई है शुरुआत!!! ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
दूसरे छोर से गेंदबाजी के लिए कौन आएगा? भुवि को थमाई गई है गेंद...
0.6 ओवर (3 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर गैप में खेला| फील्डर उसके पीछे गए, 3 रन मिल गया|
0.5 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
0.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, रन नहीं हो सका|
0.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट लगाने गए फाफ़| बल्ले के बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|
0.2 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर गैप में खेलकर एक रन लिया|
0.1 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, रन नहीं मिला|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| 5 के बाद 36/0 चेन्नई|