Sunil Narine Created History: सुनील नारायण ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं. यहीं नहीं वह एक टीम की तरफ से शिरकत करते हुए यहां 200 विकेट चटकाने वाले भी अब पहले खिलाड़ी हैं. नारायण से पहले यह विशेष उपलब्धि किसी खिलाड़ी के नाम दर्ज नहीं थी. आईपीएल में वह केकेआर की तरफ से 2012 से खेल रहे हैं. तब से उन्होंने फ्रेंचाइजी की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 197 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 195 पारियों में 25.53 की औसत से 201 सफलता हासिल हुई है. आईपीएल में उनके नाम एक बार पांच और सात बार चार विकेट चटकाने का कारनामा है. 19 रन खर्च कर एक मैच में पांच विकेट चटकाने का कारनामा उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
एसआरएच के खिलाफ नारायण का चला जादू
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी में नारायण का जादू देखने का मिला. केकेआर की तरफ से उन्होंने कुल चार ओवरों का स्पेल डाला. इस बीच वह 7.75 की इकॉनमी से 31 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार विपक्षी टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (42) के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज सलील अरोड़ा (02) बने. किशन को उन्होंने अनुकूल के हाथों कैच आउट किया, जबकि सलील अरोड़ा को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
ओवरऑल आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं नारायण
सुनील नारायण ओवरऑल आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं. पहले स्थान पर युजवेंद्र चहल का नाम आता है. जिन्होंने टूर्नामेंट में 182 मैच खेलते हुए 228 विकेट चटकाए हैं. दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार काबिज हैं. कुमार ने यहां 199 मैच खेलते हुए 215 विकेट अपने नाम किए हैं. तीसरे स्थान पर अब नारायण आ गए हैं. नारायण ने यहां खबर लिखे जाने तक 201 सफलता प्राप्त की है.
यह भी पढ़ें- KKR के दिग्गज ने विराट-रोहित वाला रिकॉर्ड किया अपने नाम, IPL में बेहद खास है यह कारनामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं