विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2018

ड्रॉ मैच में वेस्‍टइंडीज के सुनील एम्‍ब्रीस का शतक, बोर्ड एकादश के अवेश खान ने लिए 4 विकेट

ड्रॉ मैच में वेस्‍टइंडीज के सुनील एम्‍ब्रीस का शतक, बोर्ड एकादश के अवेश खान ने लिए 4 विकेट
बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए तेज गेंदबाज अवेश खान ने 4 विकेट हासिल किए (फाइल फोटो)
  • वेस्‍टइंडीज ने अपनी पारी 366 रन पर घोषित की
  • एम्‍ब्रीस ने 114 रन बनाए, 17 चौके व 5 छक्‍के लगाए
  • बोर्ड एकादश ने पहली पारी 360 रन बनाकर घोषित की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वड़ोदरा:

भारतीय मूल के सुनील एम्ब्रीस के नाबाद 114 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को 89 ओवर में सात विकेट पर 366 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी. उनकी इस पारी की बदौलत वेस्‍टइंडीज टीम इस अभ्‍यास मैच को ड्रॉ कराने में सफल हो गई. एम्ब्रीस ने 98 गेंदों पर 17 चौके और पांच छक्के लगाए. उनके अलावा शेन डॉवरिच ने 65, क्रैग ब्रैथवेट ने 52, किरेन पॉवेल ने 44 और शाई होप ने 36 रन बनाए.

टेस्‍ट टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिलने पर हरभजन और फैंस ने यूं जताई नाराजगी..

भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज अवेश खान ने 60 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए. अवेश खान ने अपनी गेंदों की तेजी से हर किसी को प्रभावित किया. उनके अलावा सौरभ कुमार ने दो और जलज सक्सेना ने एक विकेट हासिल किए.

वीडियो: मैडम तुसाद म्‍यूजियम में विराट कोहली

इससे पहले, भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अंकित बवाने (नाबाद 116) और मयंक अग्रवाल (90) की बेहतरीन पारियों के दम पर मैच के पहले दिन अपनी पारी छह विकेट पर 360 रनों पर घोषित कर दी थी. मयंक अग्रवाल को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दो टेस्‍ट की सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्‍थान दिया गया है. इन दोनों के अलावा श्रेयस अय्यर ने 61 रन बनाए थे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच चार अक्टूबर से राजकोट में खेला जाएगा. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com