- सुरंगा लकमल ने संन्यास का लिया फैसला
- भारतीय दौरा होगा उनका आखिरी दौरा
- टेस्ट प्रारूप में कर चूके हैं श्रीलंकाई टीम की अगुवाई
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम (Sri Lanka National Cricket Team) की टेस्ट प्रारूप में अगुवाई कर चूके एवं मौजूदा समय में तेज गेंदबाजी के मुख्य अगुवा सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल सीनियर तेज गेंदबाज ने इस माह भारतीय टीम के साथ खेले जानें वाले श्रृंखला के पश्चात् अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है. श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि, 'श्रीलंकाई पूर्व टेस्ट कप्तान सुरंगा लकमल ने श्रीलंका क्रिकेट को अवगत कराते हुए बताया है कि आगामी भारत दौरे के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेंगे.'
लकमल ने श्रीलंका क्रिकेट को भेजे पत्र में लिखा है, 'यह शानदार मौका एवं देश की सेवा करने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए श्रीलंका क्रिकेट का मैं शुक्रगुजार हूं. मेरे जीवन को संवारने वाले बोर्ड से जुड़े रहना सुखद है.' इसके अलावा उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के लिए भी दिल छू लेने वाले बात कही है. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने कहा है, 'मैं अपने साथी खिलाड़ियों, कोच, टीम मैनेजर, सहयोगी स्टाफ, प्रशासनिक स्टाफ और अन्य सभी सहयोगी स्टाफ का दिल से सम्मान करता हूं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Former Sri Lanka Test Captain Suranga Lakmal has informed Sri Lanka Cricket that he will retire from all forms of International Cricket following the completion of the upcoming Sri Lanka Tour of India 2022https://t.co/ALi5H8H8vz
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 2, 2022
ICC U-19 WC 2022: भारतीय अंडर-19 टीम ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम
बता दें पड़ोसी देश को इस माह भारतीय दौरे पर आना है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की T20 अतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी. दौरे की शुरुआत 25 फरवरी से होगी.
बात करें लकमल के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए अबतक 68 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 119 पारियों में 36.3 की एवरेज से 168 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट प्रारूप में उनके नाम सात बार चार एवं चार बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 47 रन खर्च कर पांच विकेट है.
U-19 WC: यश धुल ने दिखाया हिरोगिरी, लगाया ऐसा लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर गई गेंद- Video
टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने वनडे प्रारूप में श्रीलंकाई टीम के लिए 86 मैच खेलते हुए 84 पारियों में 32.4 की एवरेज से 109 और 11 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलते हुए 11 पारियों में 41.2 की एवरेज से आठ विकेट चटकाए हैं.
इस बार IPL की नीलामी में एक मंत्री भी बिकाऊ...
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं