विज्ञापन
4 years ago

Pakistan vs Sri Lanka​, Asia Cup 2022 Final Highlights: श्रीलंका ने रविवार को एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया और एशिया की चैंपियन बन गई. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी टीम आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 147 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप का ये खिताब अपने नाम किया है. श्रीलंकाई गेंदबाजी की वजह से मोहम्मद रिजवान की 49 गेंद में 55 रन की पारी पर पानी फिर गया. प्रमोद मदुशन (4 विकेट) और वनिन्दु हसरंगा (3 विकेट) ने शानदार काम किया. चमिका करुणारत्ने ने दो विकेट चटकाए. श्रीलंका ने साल 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और अब 2022 में एशिया कर की ट्रॉफी जीती है. भानुका राजपक्षा को नाबाद 71 रन की पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. ऑलाराउंडर वानिंदु हसरंगा को एशिया कप 2022 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड दिया गया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170/6 का स्कोर खड़ा किया था. भानुका राजपक्षा ने 45 गेंदों में नाबाद 71 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वनिन्दु हसरंगा ने 36 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन विकेट चटकाए. सुपर 4 स्टेज के मैच (PAK vs SL) में भी श्रीलंका ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी और फाइनल में भी उन्हें हराया है. इस पूरे टूर्नामेंट में श्रीलंका को सिर्फ एक मैच में हार मिली.

SCOREBOARD

Sri Lanka vs Pakistan​, Asia Cup 2022 Final: दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार रही

Sri Lanka XI: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दनुष्का गुणाथिलका, धनंजया डी सिल्वा, भानुका राजपक्षा, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका

Pakistan XI: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन

Asia Cup Final Live Score Updates Between Pakistan and Sri Lanka straight from Dubai International Stadium

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, Madagamagamage Dasun Shanaka, Sri Lanka, Pakistan, Asia Cup 2022, Pakistan Vs Sri Lanka 09/11/2022 Pksl09112022215327, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com