विज्ञापन

SRH vs LSG: 'घायल हूं, पर अब भी घातक हूं', शमी का हैदराबाद को करारा जवाब, सनराइजर्स को महंगा पड़ गया लखनऊ से सौदा

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: मोहम्मद शमी पिछले करीब एक साल से भी ज्यादा समय से टीम इंडिया में वापसी के लिए पुरजोर लगा रहे हैं. और अब उन्होंने रविवार को दिखाया कि भले ही वह घायल हों, लेकिन वह अभी भी उतने ही घातक हैं

SRH vs LSG: 'घायल हूं, पर अब भी घातक हूं',  शमी का हैदराबाद को करारा जवाब,  सनराइजर्स को महंगा पड़ गया लखनऊ से सौदा
Indian Premier League 2026: यहां से शमी को लेकर सेलेक्टरों को गंभीर होना पड़ेगा
X: social media

Mohammed Shami Gives befitted reply: पिछले कुछ महीनों से अजीत अगरकर एंड कंपनी अर्थात राष्ट्रीय चयन समिति को लगातार प्रभावित करने में जुटे साल 2023 विश्व कप के सबसे बड़े हीरो मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को अपनी पूर्व टीम सनराइजर्स हैदराबाद सहित तमाम आलोचकों को दिखाया कि वह भले ही 'घायल' हैं, लेकिन अभी भी घातक हैं! शमी ने अपनी पूर्व टीम सनराइजर्स हैदराबाद का बुरा हाल  करते हुए चार ओवरों के कोटे में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाते हुए ऐसा प्रचंड प्रहार किया कि हैदराबाद के होश फाख्ता हो गए. इस दिग्गज ने तूफानी प्रदर्शन से साबित किया कि भले ही उम्र के 36वें साल में वह कभी-कभार घायल हो जाते रहे हों, लेकिन वह दिन विशेष पर अभी भी 2023 जितने ही घातक हैं. और यह उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच बनकर रविवार को फिर से दिखा दिया. शमी के इस प्रदर्शन के बाद हैदराबाद के उस निर्णय पर पछता रहे हैं, जो सनराइजर्स प्रबंधन ने पिछले साल नीलामी के दौरान लिया. 

हैदराबाद ने शमी की बोली से चौंकाया था

पिछले साल जेद्दाह में हुई मेगा ऑक्शन में मोहम्मद शमी के लिए नीलामी में पंजाब और गुजरात के बीच लंबी रेस चली थी. लेकिन जब एक समय बोली 6.25 करोड़ पर जाकर अटक गई, तो हैदराबाद ने बोली में 60 प्रतिशत ज्यादा रकम बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सभी को हैरान कर दिया, लेकिन मोटी कीमत पर शमी की खरीद काव्या मारन को रास नहीं आई क्योंकि चोटों से उबरकर वापसी करने में  जुटे शमी साल 2023 की छाया भर बन कर रह गए. उनका प्रदर्शन औसत से भी खराब रहा, तो हैदराबाद ने उनसे हाथ जोड़ लिए!

शमी का प्रदर्शन और सनराइजर्स का  बड़ा फैसला

बहरहाल, मोहम्मद शमी मोटी कीमत पर हैदराबाद आए जरूर, लेकिन वसूल नहीं करा सके. शमी पिछले साल खेले 9 मैचों में फ्रेंचाइजी के लिए खेले 9 मैचों में सिर्फ 6 ही विकेट ले सके. इससे ज्यादा हैरानी की बात रही  इस दिग्गज का इकॉनमी रन-रेट, जो 11.23 का रहा. और इसी के बाद ही हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए साल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले लखनऊ के साथ शमी को ट्रेड कर लिया.  इसके तहत किसी खिलाड़ी की अदला-बदली नहीं हुई, बल्कि LSG ने हैदराबाद को पूरे दस करोड़ रुपये चुकाए, लेकिन अब शमी ने रविवार को तूफानी प्रदर्शन से हैदराबाद को करारा जवाब दे दिया है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026, SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, अभिषेक-ट्रेविस का किया शिकार, संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com