विज्ञापन

SRH vs LSG: 'यह बहुत ही अनिवार्य बात', शमी ने हम उम्र बॉलरों को दिया बड़ा मैसेज

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: मोहम्मद शमी बहुत लंबे समय बाद अपने साल 2023 के रूप के इर्द-गिर्द नजर आए.उन्हें इनाम भी मिला. प्रदर्शन का भी और प्लेयर ऑफ द मैच का भी

SRH vs LSG: 'यह बहुत ही अनिवार्य बात', शमी ने हम उम्र बॉलरों को दिया बड़ा मैसेज
Indian Premier League 2026: मोहम्मद शमी फिर से पुरानी फॉर्म में दिख रहे हैं
X: social media

Mohammed Shami gives befitted reply: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में रविवार का पहला हिस्सा साल 2023 वर्ल्ड कप में भारतीय अभियान के बड़े हीरो रहे मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के नाम बन कर रह गया. सिर्फ चार ओवरों में 9 रन देकर हैदराबाद के बेशकीमती दो विकेट चटकाकर सनराइजर्स पर ऐसा प्रचंड प्रहार किया कि एक बार को सनराइजर्स की गाड़ी पटरी से उतरी, तो फिर चढ़ी तो, लेकिन उस स्कोर तक नहीं पहुंच  सकी, जो जीत के लिए जरूरी होता. सुपर से ऊपर का स्पेल डालकर मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मैच बन गए. पुरुस्कार वितरण समारोह में शमी ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं, क्योंकि हम अपना पिछला मैच घरेलू मैदान पर हार गए थे. इसलिए हमारे लिए इस मैच को जीतना बहुत ज़रूरी था ताकि हम मोमेंटम बना सकें.एक बार जब आपको वह शुरुआत मिल जाती है, तो जीत का सिलसिला आगे भी चलता रहता है.'

खुद की फिटनेस से जुड़े सवाल पर दिग्गज पेसर बोले, 'देखिए, अगर आप अच्छे स्तर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो अपनी फिटनेस बनाए रखना बहुत ज़रूरी है. जब आप मैदान पर होते हैं, तो आपको वह अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता है. इसलिए सोच यही रहती है कि जब भी मौका मिले, खुद को फिट रखा जाए. इसकी वजह से जब टीम जीतती है, तो आपको बहुत खुशी मिलती है.'  उन्होंने कहा, 'और जब आप इस तरह जीतते हैं, तो आगे और जीतते रहने की प्रेरणा मिलती है, तो यह काफी आनंददायक होता है.' 

अनुभव इस मोड़ पर कितना काम आ रहा पर शमी ने कहा, 'इतने साल खेलने के बाद वह अनुभव निश्चित रूप से मदद करता है. अगर हम मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी की बात करें, तो उनके पास वह अनुभव है. कौशल समय के साथ आगे बढ़ता है. लेकिन अपनी कमजोरियों को समझना भी बहुत ज़रूरी होता है, खासकर जब आप एक विशेषज्ञ खिलाड़ी हों.'
 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 SRH vs LSH: मोहम्मद शमी ने मचाई सनसनी,  4 ओवर में फेंकी 18 गेंद डॉट, SRH के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com