South Africa vs India, 1st Test, Day 3: दक्षिण अफ्रीका के साथ सेंचुरियन में रविवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भारत ने 1 विकेट पर 16 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 5 और नाइटवॉचमैन शारदूल ठाकुर 4 रन बनाकर पिच पर जमे हैं. आउट होने वाले बल्लेबाज मयंक अग्रवाल रहे. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम दिन का खेल खत्म होने से करीब आधा घंटा पहले अपनी पहली पारी में 197 रनों पर सिमट गयी. मोहम्मद शमी ने छह विकेट लिए. इसी के साथ पहली पारी में 327 रन बनाने वाले भारत ने 130 रन की बढ़त हासिल कर ली.
भारत ने मैच के शुरुआती दिन रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मैच में खेल रहीं दोनों देशों की फाइनल इलेवन पर गौर फरमा लें:
भारत:भारत: 1. विराट कोली 2. केएल राहुल 3. मयंक अग्रवाल 4. चेतेश्वर पुजारा 5. अजिंक्य रहाणे 6. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 7. रविचंद्रन अश्विन 8. शार्दूल ठाकुर 9. मोहम्मद शमी 10. जसप्रीत बुमराह 11. मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका: 1. डीन एल्गर (कप्तान) 2. एडिएन मार्कराम 3. कीगन पीटरसन 4. रैसी वॉन डेर डुसेन 5. टेंबा बवुमा 6. क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर) 7. वियान मुल्डर 8. मार्को जैनसेन 9. केशव महराज 10.कैगिसो रबाडा 11. लुंगिडी एंगिडी
VIDEO: राजनीति में जाने से इनकार नहीं : रिटायरमेंट के बाद NDTV से बोले हरभजन सिंह