Sarfaraz Khan: मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan)इस रणजी सीजन में मानो कहर बरपाने पर आमादा हैं. उनके बल्ले से इस समय बड़े-बड़े शतक निकल रहे हैं. टूर्नामेंट में वे अब तक एक तिहरा और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं. मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में वे फिर बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं. सरफराज ने बुधवार को मध्यप्रदेश के खिलाफ मुकाबले (Mumbai vs Madhya Pradesh)में शतक जमा डाला. रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy)के एलीट ग्रुप के मुकाबले के पहले दिन सरफराज ने अपनी पारी के दौरान मध्यप्रदेश के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 204 गेंदों पर 22 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 169 रन बनाकर नाबाद हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर 85 ओवर में चार विकेट खोकर 352 रन है.
सरफराज इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर टीम के सदस्य रह चुके हैं. वे अपनी टीम के लिए कुछ शानदार पारियां भी खेल चुके हैं. सरफराज की बल्लेबाजी तो अच्छी रही लेकिन फिटनेस को लेकर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. बहरहाल रणजी ट्राफी के इस सीजन में सरफराज ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देने का इरादा जता दिया है. छह मैचों की आठ पारियों में अब तक उन्होंने 900 से अधिक रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 93 चौके और 17 छक्के लगाए हैं. घरेलू क्रिकेट में इस शानदार प्रदर्शन के बाद सरफराज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है. नजर डालते हैं मध्यप्रदेश के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी के बाद लोगों की उनके बारे में रिएक्शन पर..
Sarfaraz Khan finally getting the big runs. Downfall for 2 years was worrying. Hopefully peaks this IPL
— Rohit Mandholia (@RohitMandholia) February 12, 2020
Sarfaraz Khan in last 5 #RanjiTrophy innings for Mumbai -
— Sacnilk Sports (@SacnilkSports) February 12, 2020
301* v TN
226* v HP
78, 25 v Sau
169 batting v MP
#RanjiTrophy | 900+ runs. 1 triple hundred, 1 double and a 150+
— Raj Singh ???????? (@_rajsinghh) February 12, 2020
Sarfaraz Khan shines with another hundred f.
Sarfaraz Khan is at it again!
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) February 12, 2020
His unbeaten against Madhya Pradesh at the Wankhede has put his side in a commanding position on Day 1.
Another double or a triple coming tomorrow?#SaddaPunjab #RanjiTrophy #MUMvMP
Let me be the first. Sarfaraz Khan batting reminds me of Aravinda De Silva.
— Ramesh Soundararajan (@leftsound) February 12, 2020
सरफराज की बल्लेबाजी पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा-उनकी बैटिंग मुझे श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अरविंद डीसिल्वा की याद दिलाती है. सरफराज कद-काठी में बहुत कुछ डीसिल्वा जैसे ही हैं. इस आईपीएल सीजन में सरफराज किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे. इस टीम के कप्तान केएल राहुल हैं. किंग्स इलेवन पंजाब ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस छोटे कद के बड़े बल्लेबाज की जमकर सराहना की और उम्मीद जताई कि मैच के दूसरे दिन वे दोहरा या तिहरा शतक जमाने में सफल रहेंगे.सरफराज अंडर-19 वर्ल्डकप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं