विज्ञापन

विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल: 8 रन से स्मृति मंधाना चूक गई वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 बल्लेबाज

श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने 59 रन की पारी खेली मगर वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गईं.

विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल: 8 रन से स्मृति मंधाना चूक गई वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 बल्लेबाज
स्मृति मंधाना चूक गई वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में इतिहास रचने का मौका था. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में अगर मंधाना 69 रन बना लेती तो वो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेती, लेकिन वो इससे 8 रन दूर रह गई और 59 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गईं. स्मृति मंधाना फिलहाल 176 टी20 मुकाबलों में 30.65 की औसत के साथ 4751 रन बना चुकी हैं, जिसमें 2 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान मंधाना के बल्ले से 639 चौके और 98 छक्के निकले हैं.

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम पर है, जिन्होंने 186 मुकाबलों में 28.83 की औसत के साथ 4,758 रन जुटाए हैं. वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 206 मुकाबलों में 4,273 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू 168 मुकाबलों में 4,095 रन बनाकर चौथे पायदान पर हैं और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 3,817 रन के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

रैंकखिलाड़ीदेशरन
1सूजी बेट्सन्यूजीलैंड4,758
2स्मृति मंधानाभारत4,751
3हरमनप्रीत कौरभारत4,273
4चामरी अथापथुश्रीलंका4,095
5सोफी डिवाइनन्यूजीलैंड3,817

इसके साथ हीं भारत की सलामी जोड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 129 रन की साझेदारी कर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट फाइनल्स के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया. यह किसी भी ऐसी महिला टी20I टूर्नामेंट फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है, जिसमें कम से कम पांच टीमें शामिल रही हों. इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज और स्टेफानी टेलर की 120 रन की साझेदारी है, जो उन्होंने 2016 टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में की थी. वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और बेथ मूनी हैं, जिन्होंने 2022 टी20 विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ मेलबर्न में 115 रन जोड़े थे.

इससे पहले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Mandhana, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com