विज्ञापन

SL vs IND: 'सबसे बड़ा मैच विनर बनना ही होगा', अश्विन का पंत को लेकर बड़ा कमेंट, सहवाग ने पारी को 'तमाचा' करार दिया

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जैसा जज्बा दिखाया, उसे फैंस ही नहीं, सभी लंबे समय तक याद रखेंगे

SL vs IND: 'सबसे बड़ा मैच विनर बनना ही होगा', अश्विन का पंत को लेकर बड़ा कमेंट, सहवाग ने पारी को 'तमाचा' करार दिया
India vs Sri Lanka: सभी दिग्गज पंत के जज्बे पर फिदा हो गए हैं
source: X

Ravichandran Aswhin on Pant: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जो जज्बा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने दिखाया, उस पर सभी फिदा हो गए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि पंत को दुनिया का सबसे बड़ा मैच विनर बनना ही होगा, तो वहीं सहवाग ने कहा कि पंत की यह पारी उनके आलोचकों के मुंह पर तमाचा है.  अश्विन ने पंत की जुझारू पारी के बीच कहा, 'ऋषभ पंत की आउट होने की टाइमिंग या उनके शॉट चयन को लेकर भले ही आलोचना हुई हो, लेकिन रेड बॉल (टेस्ट) क्रिकेट में उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा मैच विनर होना ही होगा. आप उनके प्रभाव को देखें, आप उनकी मैच जिताऊ पारियों को देखें. और ध्यान रहे कि उनका करियर अभी छोटा है.'

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'ऐसा नहीं है कि वे 20 साल से खेल रहे हैं, लेकिन उनके पास पलक झपकते ही विरोधी टीम से मैच छीन लेने की वह अनोखी क्षमता है. वे उतने ही आक्रामक हैं, खासकर तब जब राह कठिन होती है, जब पिच बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. वहीं पर उनकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है.'

वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने कहा पंत की यह बल्लेबाजी उन प संदेह करने वालोें के मुंह पर तमाचा है. सहवाग ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'रेड बॉल क्रिकेट में भारत के लिए ऋषभ पंत एक बेहद खास बल्लेबाज हैं. सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) में उनका योगदान अत्यधिक रहा है. अपने आक्रामक (काउंटर-अटैकिंग) अंदाज से मैच का रुख पलटने की क्षमता उनके पास है. वे कभी-कभी अपना विकेट गंवा बैठते हैं, लेकिन उनके खेलने का तरीका यही है.'

वीरू ने आगे कहा, ' लोगों को उनकी क्षमता पर संदेह था, पूर्व क्रिकेटरों को उनकी बल्लेबाजी पर शक था, लेकिन यह पारी उन सभी का मुंह बंद कर देगी. यह पंत ने तब खेली है, जब भारत को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.  यह पारी उनकी क्षमता पर संदेह करने वालों के मुंह पर एक करारा तमाचा है. मैंने यह बात पहले भी कही है और आज भी कह रहा हूं. इस समय वे इस भारतीय टीम में सबसे बेहतरीन रेड बॉल बल्लेबाज हैं.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Sri Lanka Vs India 08/23/2026 Slin08232026272146, India Vs West Indies 2026, Rishabh Rajendra Pant, Virender Sehwag, Ravichandran Ashwin, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com