विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर? अफगािस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 पर श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा कि, हम पहले बॉलिंग करेंगे. जब आप दिल्ली में खेले हों, तो आपको पता होता है कि पिच कैसी है और हमने यहां काफी मैच खेले हैं, तो उसी के आधार पर और हालात को देखते हुए, हमने यह फैसला किया है.

वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर? अफगािस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 पर श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
Vaibhav Suryavanshi, Shreyas Iyer
X (formerly Twitter)

भारत और अफगािस्तान के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने मेजबान टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान बताया कि वैभव सूर्यवंशी आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है. वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है.

 श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा कि, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे. जब आप दिल्ली में खेले हों, तो आपको पता होता है कि पिच कैसी है और हमने यहां काफी मैच खेले हैं, तो उसी के आधार पर और हालात को देखते हुए, हमने यह फैसला किया है.'

भारत के कप्तान के तौर पर अपने पहले दस मैचों के बारे में अय्यर ने कहा कि, 'यह उतार-चढ़ाव भरा सफ़र रहा है, लेकिन अगर आप ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पिछली सीरीज़ देखें, तो उसमें कई अच्छी बातें थीं और खिलाड़ियों का नज़रिया पॉज़िटिव था. तो, यही नज़रिया हमें इस सीरीज़ में भी बनाए रखना है.'

टीम में जसप्रीत बुमराह के होने के बारे में अय्यर ने कहा कि, 'हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि टीम में उनका होना एक बड़ी बात है क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है और मैच जीतने के मामले में उनका नज़रिया बहुत शानदार रहता है. तो, हम जानते हैं कि वह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और हमें पता है कि वह क्या कर सकते हैं.'

टीम कॉम्बिनेशन और मैच के लिए खिलाड़ियों को चुनने के बारे में बताते हुए अय्यर ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह ज़्यादा मुश्किल काम है, लेकिन मैं कहूंगा कि अगर वैभव सूर्यवंशी  नहीं खेल रहे हैं, तो वॉशिंगटन (सुंदर) भी नहीं खेल रहे हैं और दो और खिलाड़ी हैं जिनके बारे में आपको पता चल जाएगा.

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें-  'छह हफ्तों तक बैठकर सोना पड़ा,' भारत-अफगानिस्तान मैच के बीच नवीन-उल-हक का छलका दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com