विज्ञापन

शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी को नाकाबिल और जाहिल कहा था, अब ऐसे मारा पाकिस्तान की तरह यू-टर्न

Shoaib Akhtar Take Big U Turn: शोएब अख्तर ने अपने बयान से पलटी मारा है, अख्तर ने PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी को जाहिल आदमी कहा था. अपने इस बयान से अख्तर ने पलटी मारी है.

शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी को नाकाबिल और जाहिल कहा था, अब ऐसे मारा पाकिस्तान की तरह यू-टर्न
Shoaib Akhtar Take Big U Turn Mohsin Naqvi

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान को भारत से मिली हार के बाद शोएब अख्तर ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को नाकाबिल, जाहिल आदमी करार दिया था, अख्तर ने कहा था कि, "नकवी जो क्रिकेट नहीं जानते, PCB के चेयरमैन बन गए हैं, वे बाबर को सुपरस्टार कहते हैं और वह हमें एक भी गेम नहीं जिता सकते, दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म है नाकाबिल और जहील आदमी को बड़ा काम देना." लेकिन अब अख्तर ने अपने इस बयान से यू-टर्न मारा है. 

दरअसल, पाकिस्तान में उनके इस बयान ने भूचाल ला दिया जिसके कारण अख्तर को अपने इस बयान से पलटी मारनी पड़ी है. अख्तर ने पाकिस्तानी मीडिया में जाकर कहा कि "उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था. उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि मेरा बयाल गलत तरीके से चलाया गया है. मैंने मोहसिन नकवी  भाई के लिए ऐसा कुछ नहीं कहा है ,मैंने तो वहां ये कहा कि आप मोहसिन नकवी भाई के लिए गलत बातें नहीं करें, मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है. मेरा बयानटॉप ग्रास इंटरनेशनल क्रिकेट  को लेकर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: 'ये हार मंजूर नहीं है', भारत से पीटने के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, पाक टीम को दी चेतावनी

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, दो सुपरस्टार खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी- रिपोर्ट

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल

दूसरी ओर भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम, शाहीन अफरीदी औऱ शादाब खान को अगले मैच से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह टीम में फ़खर ज़मां, ख्वाजा नफी और सलमान मिर्ज़ा को मौका मिल सकता है. पाकिस्तान का अगला मैच नामीबिया के साथ है. पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुंचना है तो हर हाल में नामीबिया के खिलाफ मैच जीतनी होगी. 

ईशान किशन की पारी ने बदल दिया था पूरा मैच 

भारत की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए.शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com