विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2021

धवन का यह "रैप स्टाइल" वीडियो बहुत ही मजेदार, शब्द हैं बहुत फनी,तेजी से हो रहा VIRAL

वास्तव में इसके फुल वर्जन पर काम किया जाए, तो यह कहीं ज्यादा रोचक बन पड़ेगा. धवन (Shikhar Dhawan) का अंदाज कितना मजेदार है कि उनके टीम इंडिया के ज्यादातर साथियों की प्रतिक्रिया शब्दों में नहीं, बल्कि इस्माइली के रूप में आयीं, जो इस रैप स्टाइल के वर्जन के स्तर और इसके ह्यूमर को बंया करने के लिए काफी है

धवन का यह "रैप स्टाइल" वीडियो बहुत ही मजेदार, शब्द हैं बहुत फनी,तेजी से हो रहा VIRAL
शिखर धवन के जिंदगी जीने का अंदाज एकदम जुदा है
  • ये धवन का स्टाइल है...!!
  • साडा कुत्ता, कुत्ता..त्वाडा कुत्ता ..!
  • जिंदगी जीने का मजेदार अंदाज देखिए !!
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

एक जमीनी कहावत है! आग लगे बस्ती में, अपुन हमेशा मस्ती में! और यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कहावत टीम इंडिया के लेफ्टी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पर पूरी तरह से लागू होती है. हालात चाहे कैसे भी हों, मैदान पर उनका बल्लेबाजी करने का अंदाज और मैदान से बाहर जिंदगी जीने का तरीका बिल्कुल भी नहीं बदलता. धवन (Shikhar Dhawan) के इंस्टाग्राम अकाउंट से नियमित अंतराल पर पोस्ट किए जाने वाले वीडियों से भी उनकी सोच प्रदर्शित होती रहती है, जिसके जरिए यह लेफ्टी बल्लेबाज मैदान के बाहर भी अपने चाहने वालों का बखूबी मनोरंजन करता रहता है. कुछ दिन पहले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने बहुत ही मजेदार रैप स्टाइल में वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जो बहुत ही ज्यादा वायरल और चर्चा का विषय बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें:  यह सफाई दी बीसीसीआई सूत्रों ने कोहली और हार्दिक के कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने की खबर पर

इस वीडियो में धवन आकर्षक ट्रैक सूट पहने हुए अपने दो पालतू कुत्तों के साथ डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं. और डांस के साथ जो उन्होंने 'सुर' लगाते हैं, वह एक बढ़िया रैप में तब्दील होता दिखाई पड़ रहा  है! हालांकि, यह तो शिखर धवन ही बता सकते हैं कि उन्होंने इसका फुल वर्जन तैयार किया है या नहीं, लेकिन बैकग्राउंड में डाले गए ढोल की थाप के म्युजिक पर इसके बोल हैं- त्वाडा  कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता, कुत्ता..!

यह भी पढ़ें:   संघर्ष कर क्रिकेटर बनने के सपने को किया साकार, अब धूमधाम से कराई बहन की शादी, देखें Video

वास्तव में इसके फुल वर्जन पर काम किया जाए, तो यह कहीं ज्यादा रोचक बन पड़ेगा. धवन का अंदाज कितना मजेदार है कि उनके टीम इंडिया के ज्यादातर साथियों की प्रतिक्रिया शब्दों में नहीं, बल्कि इस्माइली के रूप में आयीं, जो इस रैप स्टाइल के वर्जन के स्तर और इसके ह्यूमर को बंया करने के लिए काफी है. 

वाह धवन भाई वाह! जिंदगी को बेहतरीन अंदाज में जीने का चाहने वालों को  बहुत ही गजब ढंग से मैसेज देते हैं आप! वास्तव में, तनाव के दौर में किसी टॉनिक से कम नहीं है. बस इसी तरह से वीडियो डालते रहे. और हां, वीडियो की लंबाई पर भी काम हो. कुछ ऐसे ही बैटिंग करते रहे रहें आप. पता नहीं यह अंदाज आपके लिए करियर में एक और नयी राह खोल दे. 
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com