Sarthak Ranjan Stylish Look Bid By KKR in IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के लिए अबू धाबी में हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन के दौरान भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा रहा. इसमे कुल 369 खिलाड़ियों की बोली लगनी थी और टीमों के पास 77 स्लॉट खाली थे. इस ऑक्शन की खास बात ये रही की यंग टैलेंट्स को भरपूर मौका मिला. अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की रेस में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने रिकॉर्ड बनाया तो दूसरी तरफ सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक यादव को कोलकाता ने अपनी टीम में शामिल किया. सार्थक रंजन भले ही बेस प्राइस पर KKR में गए लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बोली लगने के बाद खलबली मच गई.
क्रिकेट के साथ स्टाइल के मामले में भी बिखेरते हैं जादू
सार्थक रंजन क्रिकेट में अपने शानदार बल्लेबाजी से तो फैंस का ध्यान खींचते ही हैं, लेकिन दूसरी तरफ लुक्स, हेयर स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के मामले में वो भारतीय स्टार विराट कोहली और केएल राहुल को बराबरी का टक्कर देते है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं.

टैटू के भी शौकीन हैं पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन
क्रिकेट जगत में तो खिलाड़ियों के बीच टैटू का चलन बहुत है, जिसमे आप इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी मैकुलम से लेकर भारतीय स्टार विराट कोहली, केएल राहुल और कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी शामिल है, वहीं अब KKR टीम का हिस्सा बन चुके सार्थक रंजन भी टैटू के शौकीन हैं और उनकी एक तस्वीर में आप इसकी झलक देख सकते हैं.

Photo Credit: Sarthak Ranjan Instagram
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सार्थक रंजन ने मचाया था तहलका
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सार्थक रंजन ने न्यू दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 58 गेंदों में 100 रन बनाए, जिससे उनकी टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाए. हालांकि, टाइगर्स ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया लेकिन सार्थक ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स को दीवाना बना दिया था. सारथक रंजन ने इस मैच में अपनी शतकीय पारी में 7 छक्के लगाए थे. DPL में सार्थक को DPL 2025 प्लेयर ऑक्शन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 12.5 लाख रुपये में खरीदा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं