विज्ञापन

IPL में वापसी का खत्म हुआ इंतजार, सरफराज खान का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल, CSK को ऐसे कहा शुक्रिया

Sarfaraz Khan Emotional Post After Bought by CSK For IPL 2026: सरफराज ने आखिरी बार IPL में 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेला था.

IPL में वापसी का खत्म हुआ इंतजार, सरफराज खान का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल, CSK को ऐसे कहा शुक्रिया
Sarfaraz Khan Emotional Post After Bought by CSK For IPL 2026

Sarfaraz Khan Emotional Post After Bought by CSK: IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन में मंगलवार को एक भावुक पल देखने को मिला, जब भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज खान को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी टीम में शामिल किया. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर CSK ने उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा. इस चयन के बाद सरफराज की खुशी साफ झलक रही थी. दिलचस्प बात यह रही कि ऑक्शन से कुछ ही घंटे पहले सरफराज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 73 रन बनाए थे. हालांकि, शुरुआती राउंड में उनका नाम अनसोल्ड रहा, लेकिन बाद में CSK ने उन्हें अपनी छठी पसंद के रूप में टीम में जगह दी.

CSK से जुड़ने के बाद सरफराज ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया. इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा कि यह फ्रेंचाइज़ी उनके करियर के लिए एक नई शुरुआत जैसी है और इसके लिए उन्होंने टीम का आभार जताया.

सरफराज ने आखिरी बार IPL में 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेला था. मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है, जहां उन्होंने छह पारियों में 256 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 64.00 और स्ट्राइक रेट 182 से ज्यादा का रहा है.

इस मिनी-ऑक्शन में CSK ने इतिहास भी रच दिया. अनकैप्ड खिलाड़ियों कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को फ्रेंचाइज़ी ने 14.20 करोड़ रुपये प्रति खिलाड़ी में खरीदा, जिससे वे IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. इसके अलावा CSK ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर अकील हुसैन को 2 करोड़ रुपये में साइन किया. टीम ने सरफराज खान के साथ-साथ मैट हेनरी और राहुल चाहर को भी अपने स्क्वॉड में शामिल किया है.

ऑक्शन से पहले CSK ने एक बड़ा ट्रेड करते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा. वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया गया. फ्रेंचाइज़ी ने श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना को रिलीज़ कर दिया, जिससे टीम के पर्स में 13 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जुड़ गई. आने वाले सीज़न में CSK की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ और महेंद्र सिंह धोनी करते नजर आएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com