Sanju Samson Sixes Record, DC vs CSK IPL 2026: संजू सैमसन की नजर मेगारिकॉर्ड पर, दिल्ली के खिलाफ इतने छक्के लगाते ही करेंगे डबल धमालआईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में आज मंगलवार को जब दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें अरुण जेटली स्टेडियम में टकराएंगी, तो सबकी नजरें सीएसके के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन पर होंगी. संजू इस समय न केवल जबरदस्त फॉर्म में हैं, बल्कि वे दो ऐतिहासिक 'सिक्सर रिकॉर्ड्स' की दहलीज पर भी खड़े हैं. संजू (Sanju Samson IPL Sixes Record) आईपीएल में बतौर ओपनर 50 छक्के पूरे करने से महज एक कदम दूर हैं. इसके साथ ही, टी20 क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो सलामी बल्लेबाज के तौर पर 150 छक्के पूरे करने के लिए उन्हें केवल 3 और गगनचुंबी हिट्स की जरूरत है. दिल्ली के छोटे मैदान पर संजू का यह 'डबल धमाल' फैंस के लिए बड़ा आकर्षण होने वाला है.
इस सीजन में संजू सैमसन का बल्ला जमकर आग उगल रहा है, उन्होंने अब तक 168 के स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान केएल राहुल भी 54.12 की शानदार औसत के साथ 433 रन जोड़कर ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की राह के लिहाज से 'करो या मरो' जैसा है. दिल्ली इस समय 9 मैचों में 4 जीत के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि चेन्नई भी इतने ही मैचों में 4 जीत के साथ छठे पायदान पर काबिज है. राजस्थान के खिलाफ 226 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करने के बाद दिल्ली के हौसले बुलंद हैं, वहीं चेन्नई ने पिछले मैच में मुंबई को हराकर अपनी लय वापस पा ली है.
मैच का असली रोमांच गेंदबाजी की जंग में भी छिपा है. चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन और नूर अहमद ने धारदार गेंदबाजी की है, तो दिल्ली के पास अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी स्पिनर हैं. हालांकि कुलदीप अपनी लय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अक्षर की कसी हुई गेंदबाजी किसी भी बैटिंग ऑर्डर को मुश्किल में डाल सकती है. अरुण जेटली स्टेडियम की सपाट पिच पर यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी बॉलिंग यूनिट विपक्षी बल्लेबाजों के सामने पहले घुटने टेकती है और क्या संजू सैमसन आज अपने छक्कों का खास 'डबल शतक' पूरा कर पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं