विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

SA vs AUS 2nd T20: डेव‍िड वॉर्नर का अर्धशतक बेकार, रोमांचक मैच में दक्ष‍िण अफ्रीका से हारा ऑस्‍ट्रेल‍िया..

David Warner: ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे और वॉर्नर के रूप में उसकी उम्मीदें मैदान पर कायम थीं लेकिन लगातार विकेट ग‍िरने के कारण वह कुछ खास नहीं कर सके.

Also Read in
SA vs AUS 2nd T20: डेव‍िड वॉर्नर का अर्धशतक बेकार, रोमांचक मैच में दक्ष‍िण अफ्रीका से हारा ऑस्‍ट्रेल‍िया..
David Warner की अर्धशतकीय पारी के बावजूद ऑस्‍ट्रेल‍िया मैच 12 रन से हारा (फाइल फोटो)
  • डेव‍िड वॉर्नर ने मैच में 67 रन की पारी खेली
  • 20 ओवर में 146 रन ही बना पाया ऑस्‍ट्रेल‍िया
  • द. अफ्रीका के ड‍िकॉक ने बनाया था अर्धशतक
पोर्ट एलिजाबेथ:

South Africa vs Australia, 2nd T20: डेविड वॉर्नर (David Warner) के अर्धशतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को रविवार को यहां खेले गए दूसरे टी-20 रोमांचक (South Africa vs Australia, 2nd T20) मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के हाथों 12 रन से हार का सामना करना पड़ा. मैच में डेव‍िड वॉर्नर ने 56 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली लेक‍िन इसके बावजूद ऑस्‍ट्रेल‍िया मैच हार गया. इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला मैच 107 रन के विशाल अंतर से जीता था. मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 158 रन का स्कोर बनाया और फिर एरॉन फ‍िंच की ऑस्‍ट्रेल‍िया टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 146 रन पर रोक दिया.

NZ vs IND 1st Test: ये 5 बातें बनीं वेल‍िंगटन टेस्‍ट में व‍िराट कोहली ब्र‍िगेड की हार का कारण...

ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे और वॉर्नर के रूप में उसकी उम्मीदें मैदान पर कायम थीं लेकिन लगातार विकेट ग‍िरने के कारण वह कुछ खास नहीं कर सके और ऑस्ट्रेलियाई टीम अंतिम ओवर में केवल चार रन ही बना सकी तथा उसे 12 रन से हार का मुंह देखना पड़ा. बाएं हाथ के ओपनर वॉर्नर ने 56 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया और अपने करियर का 16वां अर्धशतक पूरा किया. उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 29 और एलेक्स कैरी व कप्तान एरॉन फिंच ने 14-14 रनों का योगदान द‍िया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एंग‍िडी ने तीन व‍िकेट ल‍िए. ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसा रबाडा तथा एनरिक नोर्जे ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान क्विंटन ड‍िकॉक के अर्धशतक की मदद से चार विकेट पर 158 रन का स्कोर बनाया था. दक्ष‍िण अफ्रीका के कप्‍तान ने 47 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए. उनके अलावा रासी वान डेर डुसेन ने 37, पूर्व कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 15, रीजा हेंड्रिक्स ने 14 और डेविड मिलर ने नाबाद 11 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन ने दो और पैट कमिंस तथा एडम जम्पा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच बुधवार को केपटाउन में खेला जाएगा.

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, David Andrew Warner, South Africa Vs Australia 02/23/2020 Saau02232020190849
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com