Ruturaj Gaikwad record, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 48 गेंद पर 67 रनों की पारी खेली, अपनी नाबाद 67 रनों की पारी के दौरान गायकवाड़ ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल इतिहास में 79 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर गायकवाड़ ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. गेल ने आईपीएल इतिहास में 79 पारियों के बाद कुल 23 बार 50+ स्कोर करने में सफलता हासिल की थी. वहीं, अब गायकवाड़ के नाम पहले 79 आईपीएल पारियों के बाद कुल 24 बार 50+ स्कोर बनाने का कमाल कर दिखाया है.
79 आईपीएल पारियों के बाद सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 27: केएल राहुल
- 24: ऋतुराज गायकवाड़
- 23: डेविड वॉर्नर
- 23: क्रिस गेल
टूटा धोनी का रिकॉर्ड
इसके अलावा गायकवाड़ आईपीएल में सीएसके की ओर से सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, ऐसा कर गायकवाड़ ने धोनी को पछाड़ दिया है. धोनी ने सीएसके के लिए 22 बार 50+ स्कोर करने का कमाल किया है. सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा 50 + स्कोर करने का महारिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है. रैना ने 34 बार यह कारनामा सीएसके के लिए आईपीएल में किया है.
IPL में CSK के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
- 34 - सुरेश रैना (171 पारियां)
- 24 - ऋतुराज गायकवाड़ (79 पारियां)
- 22 - MS धोनी (215 पारियां)
- 20 - फाफ डु प्लेसिस (86 पारियां)
वहीं, इस मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से कार्तिक शर्मा ने 40 गेंद पर 54 रन की पारी खेली, अपनी पारी में कार्तिक ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल
ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं