RR vs SRH LIVE Updates, IPL 2026 LIVE Cricket Scorecard: जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के 36 गेंदों में तूफानी शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 229 का लक्ष्य दिया है. राजस्थान की शुरुआत खराब हुई थी, लेकिन फिर इसके बाद वैभव का तूफान आया और दूसरे छोर से उन्हें ध्रुव जुरेल का भी साथ मिला. इन दोनों ने 62 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी की. जुरेल 51 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद वैभव ने अपना आईपीएल का दूसरा शतक लगाया. लेकिन शतक लगाने की अगली ही गेंद पर वह आउट हुए. इसके बाद फरेरा ने जबरदस्त कैमियो किया. उन्होंने 16 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. हैदराबाद के लिए मलिंगा ने दो विकेट झटके.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलवेन
सनराइजर्स हैदराबादॉ: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
RR vs SRH LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Scorecard Updates, Straight from Sawai Mansingh Stadium, Jaipur
RR vs SRH Live Score: अभिषेक शर्मा आउट
राजस्थान को दूसरी सफलता मिली है. अभिषेक शर्मा को जाना होगा. डोनोवन फरेरा की गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट. जोफ्रा आर्चर ने कैच किया. लॉन्ग-ऑफ पर जबरदस्त कैच. राजस्थान को राहत मिली होगी. अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के के दम पर 57 रनों की पारी खेली.
10.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 139/2
RR vs SRH Live Score: ईशान का अर्द्धशतक
अब ईशान किशन ने अपना अर्द्धशतक जड़ा है. चौके के साथ पूरा किया. 24 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. ईशान आज मूड बनाकर आए हैं कि वो किसी को भी छोड़ने वाले नहीं है.
9.3 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 132/1
RR vs SRH Live Score: 66 में चाहिए 104
हैदराबाद को अब 66 गेंदों में जीत के लिए 104 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 10 से नीचे का है. जबकि मौजूदा रन रेट 13.88 का है. ईशान किशन अपने पचासे से एक रन दूर हैं. अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो मैच 17-18 ओवर में ही खत्म हो जाएगा. राजस्थान को दूसरे विकेट की तलाश है.
9.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 125/1
RR vs SRH Live Score: अभिषेक का 24 गेंदों में अर्द्धशतक
अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया है. चौके के साथ पचासा पूरा किया. बृजेश शर्मा को लगातार दो चौके जड़े हैं. क्या शानदार पारी खेल रहे हैं अभिषेक, अच्छी वापसी हुई है. जिस तरह से वर्ल्ड कप रहा और उसके बाद शुरुआती मैचों में 0 आए. हैदराबाद मजबूत स्थिति में है.
8.3 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 121/1
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद 100 पार
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 100 पार है. टीम को अब 78 गेंदों में जीत के लिए 128 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 9.84 का है जबकि मौजूदा रन रेट 14.42 का है. अभिषेक और ईशान दोनों ही अपने अर्द्धशतकों के करीब है. राजस्थान को गेम में वापस आने के लिए विकेट चाहिए, क्योंकि अगर विकेट नहीं मिला तो दोनों 20 ओवर से पहले ही मैच खत्म कर देंगे.
7.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 101/1
RR vs SRH Live Score: ब्रिजेश शर्मा लुट गए !
5.6: पावर-प्ले का आखिरी ओवर लेकर अनकैप्ड ब्रिजेश शर्मा आए..अलग-अलग कोशिश...लेकिन कई चौके खा गए...ओवर में 19 रन दे डाले...हैदराबाद ने पावर-प्ले में राजस्थान को लूट लिया.. 6 ओवरों में रन हुए 89
SRH: (89 रन (5.6 ओवर)
RR vs SRH Live Score: अभिषेक के 2 चौके
तुषार देशपांडे महंगे साबित हो रहे हैं पहले ओवर में...तीसरी गेंद पर थर्डमैन के रास्ते से...पांचवीं गेंद पर कवर के ऊपर से..अभिषेक पावर-प्ले का पूरा और जरूरी फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं..इसके बाद आखिरी ओवर होगा पावर प्ले का
RR vs SRH Live Score: बॉलिंग चेंज!
बदलाव के तौर पर पांचवां ओवर तुषार देशपांडे के हाथ में...........
RR vs SRH Live Score: बर्गर का महंगा ओवर!
3.6: आखिरी गेंद अभिषेक का प्वाइंट के ऊप सौ चौका.. खासा महंगा ओवर रहा लेफ्टी बॉलर का...ओवर में दिए 19 रन
SRH: (57 रन (3.6 ओवर)
RR vs SRH Live Score: कैच छोड़ दिया
बर्गर की चौथे ओवर की गेंद पर हेटमायर ने अभिषेक का कैच टपका दिया..गेंद दिखाई नहीं दी हेटमायर को..और जीवनदान...महंगा पड़ सकता है राजस्थान को. हेटमायर दरअसल कैच की लाइन से ही हट गए..
RR vs SRH Live Score: ट्रेविस हेड आउट
ट्रेविस हेड आउट हुए. आगे की गेंद, जो ना तो ड्राइव वाली थी और ना ही कट वाली. बल्ले का किनारा लगा और इस बार ध्रुव जुरेल ने कोई गलती नहीं की. जुरेल के चेहरे पर काफी खुशी है.
0.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 7/1
RR vs SRH Live Score: ध्रुव जुरेल ने टपकाया कैच
इस मैच में भी पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने शिकार कर ही लिया था. ऑफ स्टंप पर गेंद. पड़ने के बाद बाहर निकली. ट्रेविस हेड क्रीज में फंस से गए. बल्ले का किनारा लगा और कीपर के पास गई, जहां उन्होंने कैच ड्रॉप कर दिया.
0.1 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 0/0
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
सनराइजर्स हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी मौजूद है. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
RR vs SRH Live Score:हैदराबाद को 229 का लक्ष्य
हैदराबाद को जीत के लिए 229 का लक्ष्य मिला है. जब वैभव बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लगा कि राजस्थान आसानी से 250 का स्कोर पार कर जाएगी, लेकिन पैट कमिंस एंड कंपनी ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की. राजस्थान ने आखिरी के 5 ओवरों में 44 रन बनाए और 3 विकेट गिरे. हैदराबाद के पास ऐसे बल्लेबाज हैं, जो इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. आखिरी ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने 10 रन दिए और हेटमायर का विकेट भी निकाला.
20.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 228/6
RR vs SRH Live Score: अब आखिरी ओवर
अब आखिरी ओवर बाकी है. हैदराबाद ने वापसी अच्छी की है. मलिंगा के आखिरी ओवर से सिर्फ 5 रन आए. वैभव जब खेल रहे थे, तब लगा रहा था कि राजस्थान कम से कम 250 का स्कोर करेगी. लेकिन अब ऐसा नहीं लगता. राजस्थान 230 भी पार नहीं कर पाएगी. ऐसा लग रहा है.
19.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 218/5
RR vs SRH Live Score: डोनोवन फरेरा आउट
ईशान मलिंगा ने डोनोवन फरेरा का शिकार किया. हेनरिक क्लासेन ने कैच लपका. यह एक बहुत अच्छा ओवर बनता जा रहा है. अभी तक सिर्फ़ एक रन बना है और अब फरेरा का विकेट मिल गया है. यह एक लो फुल टॉस थी, फरेरा ने पीछे हटकर बड़ा शॉट लगाना चाहा. ठीक से एलिवेशन नहीं मिला. गेंद सीधे लॉन्ग-ऑन के गले में चली गई. क्लासेन ने कोई गलती नहीं की. फरेरा का कैमियो खत्म हुआ. 16 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए.
18.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 214/5
RR vs SRH Live Score: साकिब का महंगा ओवर
साकिब का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 18 रन आए हैं. फरेरा ने पिछले ओवर में दो छक्के और एक चौका लगााय है. वैभव के आउट होने के बाद हैदराबाद ने अच्छी वापसी की है और वो फिनिश भी अच्छा करना चाहेगी.
18.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 213/4
RR vs SRH Live Score: पैट कमिंस के 4 ओवर पूरे
पैट कमिंस ने 4 ओवर पूरे हुए. अब केवल 3 ओवर बाकी है. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. क्या राजस्थान 250 बना पाएगी? क्या 230 के अंदर रह जाएगी.
17.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 195/4
RR vs SRH Live Score: रेयान पराग आउट
रेयान पराग आउट हुए. पैट कमिंस ने शिकार किया. कमिंस की यह शानदार गेंद. पराग इसके बारे में कुछ खास नहीं कर सकते थे. वह कम स्कोर का सिलसिला अगले मैच तक जारी रखेंगे. यह एक सटीक यॉर्कर, पराग समय पर बल्ला नीचे नहीं रख पाए, गेंद स्टंप से टकरा गई. सनराइजर्स हैदराबाद वापसी कर रही है. क्या वे RR को 230 से नीचे रोक सकते हैं?
16.1 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 191/4
RR vs SRH Live Score: 200 के करीब राजस्थान
राजस्थान का स्कोर 200 के करीब है. पिछले ओवर से सिर्फ 7 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर फरेरा ने छक्का जड़ा है. जबरदस्त छक्का था यह. प्रफुल्ले हिंगे के 3 ओवर पूरे हुए और उन्होंने 40 रन खर्चे हैं.
16.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 191/3
RR vs SRH Live Score: आखिरी के 5 ओवर
आखिरी के 5 ओवर बाकी है. क्रीज पर रेयान पराग और डॉनोवन फ़रेरा क्रीज पर हैं. दोनों की कोशिश राजस्थान को 250 तक लेकर जाने की होगी. राजस्थान का स्कोर 200 के करीब है. हैदराबाद की कोशिश यहां पर रनों की गति को कम करने की होगी.
15.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 184/3
RR vs SRH Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट
RR vs SRH Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट हुए. जयपुर में राजस्थान का पहला मैच और क्राउंड का पूरा पैसा वसूल. साकिब ने स्लोअर बॉल डाली. सूर्यवंशी रिवर्स लैप लगाने गए. इस शॉर्ट में उन्हें महारत हासिल नहीं है. लेकिन टाइम नहीं कर पाए बिल्कुल भी और गेंद उनके बैक पैड पर लगी. एकमद स्टंप के सामने. वैभव ने रिव्यू लिया. सिर्फ एक सवाल बचता है, बॉल की पिचिंग का. बॉल ट्रैकिंग में दिखा है तीन रेड और सूर्यवंशी को जाना होगा. 37 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्कों लगाए और 103 रन बनाकर आउट हुए.
13.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 170/3
RR vs SRH Live Score: 36 गेंदों में ठोका शतक
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल का अपना दूसरा शतर सिर्फ 36 गेंदों में लगाया है. छ्क्के के साथ यह सेंचुरी आई है. अपना हेलमेट हटाया और सबका अभिवादन स्वीकार किया. जबरदस्त पारी है यह. फ्लैट सिक्स के साथ शतक पूरा किया. इसी ग्राउंड पर पिछले साल उन्होंने अपना आईपीएल का पहला शतक जड़ा था.
13.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 170/2
RR vs SRH Live Score: पारी का 11वां छक्का
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी का 11वां छक्का लगाया है. वह मारे जा रहे हैं. रूक नहीं रहे हैं. अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूरे हैं.
RR vs SRH Live Score: रेड्डी आए विकेट लाए
नितीश रेड्डी आए और शतक लाए. पार्टनरशिप टूट गई है. ध्रुव जुरेल को शिकार बनाया. अनिकेत वर्मा ने कैच किया. जुरेल ने बड़े स्कोर के लिए प्लटफॉर्म तैयार कर दिया है. रेड्डी ने पिच पर ज़ोर से हिट किया और कुछ एक्स्ट्रा बाउंस निकाला. जुरेल ने इसे लेग-साइड में क्रॉस-बैट करने की कोशिश की और स्प्लिस पर हिट हो गए. बॉल सीधे ऊपर गई और अनिकेत कवर से आकर एक आसान कैच ले लिया. 35 गेंदों में 8 चौके और एक छक्का लगाया और 51 रन बटोरे.
12.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 152/2
RR vs SRH Live Score: जुरेल का अर्द्धशतक
ध्रुव जुरेल का एक और अर्द्धशतक इस सीजन में. यह बल्लेबाज धमाकेदार फॉर्म में चल रहा है. 34 गेंदों में पचासा पूरा किया है. 8 चौके और एक छक्का लगाया है.
RR vs SRH Live Score: तूफानी शतक के करीब वैभव
वैभव सूर्यवंशी अपने तूफानी शतक के करीब हैं. उन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए 13 रन और चााहिए. क्या वैभव के बल्ले से सेंचुरी आएगी आज? पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. कप्तान पैट कमिंस का प्लान बुरी तरह से फ्लॉप हो रहा है. दूसरे छोर पर ध्रुव जुरेल हैं और वह अपने अर्द्धशतक के करीब है.
12.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 142/1
RR vs SRH Live Score: 10 ओवर पूरे
बीते 5 ओवरों में 51 रन आए हैं. राजस्थान का रन रेट रेट 11.37 का है. वैभव अगर आखिरी ओवर तक टिके रहे तो क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूट जाएगा? जिस तरह की बल्लेबाजी जारी है, कोई भी रिकॉर्ड बचेगा इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के सामने. पिछले ओवर में 15 रन कूटे हैं.
11.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 127/1
RR vs SRH Live Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवरों का खेल पूरा हुआ और राजस्थान रॉयल्स ने इस दौरान 112 रन बटोरे हैं. वैभव अभी क्रीज पर हैं और जब तक वह क्रीज पर रहेंगे, राजस्थान का स्कोरबोर्ड ऐसे ही चलता रहगा. पिछले ओवर में भी वैभव ने चौका लगाया. वैभव आईपीएल के अपने दूसरे शतक से 24 रन दूर हैं अब.
10.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 112/1
RR vs SRH Live Score: राजस्थान 100 पार
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100 पार हुआ. वैभव छक्कों की बरसात कर रहे हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ा है. हैदराबाद के किसी गेंदबाज को समझ नहीं आ रहा है कि वैभव नामक तूफान को कैसे रोका जाए.
9.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 104/1
RR vs SRH Live Score: 100 के करीब राजस्थान
राजस्थान का स्कोर 100 के करीब है. पैट कमिंस का पिछला ओवर शानदार रहा और उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए. वैभव का स्ट्राइक रेट 250 से अधिक का है. अगर वैभव ऐसे ही खेलते रहे तो राजस्थान कम से कम 250 रन बनाएगी इस पिच पर.
8.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 76/1
RR vs SRH Live Score: वैभव मतलब बाउंड्री
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रूक नहीं रहा है. उन्होंने शिवांग कुमार के ओवर की पांचवीं गेंद पर सामने की ओर जबरदस्त छक्के लगाया, इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. पिछले ओवर से 16 रन आए. वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना किया है और 62 रन ठोक दिए हैं.
7.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 76/1
RR vs SRH Live Score: पावरप्ले में कूटे 76
वैभव सूर्यवंशी का कोहराम जारी है. राजस्थान ने पावरप्ले के अंदर 76 रन बटोरे है. वैभव की फिफ्टी पूरी हो चुकी है. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. राजस्थान की कोशिश इस मूमेंटम को जारी रखने की होगी. वैभव आज शतक लगाना चाहेंगे.
6.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 76/1
RR vs SRH Live Score: वैभव ने मचाया कोहराम
RR vs SRH Live Score: वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं. साकिब हुसैन को छक्का लगाकर उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया और उसके साथ ही उनके टी20 क्रिकेट में एक हजार रन पूरे किए.
RR vs SRH Live Score: वैभव ने मचाया कोहराम
वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है. यह इस सीजन तीसरी बार है, जब उन्होंने 15 गेंदों में पचासा लगाया है. छक्के के साथ उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया है.
RR vs SRH Live Score: फिफ्टी के करीब वैभव
वैभव सूर्यवंशी अपनी फिफ्टी के करीब है. मलिंगा के पिछले ओवर की पहली ही गेंद पर उुन्हें जीवनदान मिला है. इसके बाद उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया है. सूर्यवंशी अपने पचासे से 6 रन दूर हैं.
5.0 ओवर: 63/1
RR vs SRH Live Score: पैट कमिंस का महंगा ओवर
पैट कमिंस का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 9 रन आए हैं. वैभव ऐसे ही खेलते रहे तो पावरप्ले के अंदर ही अर्द्धशतक ठोक देंगे. 4 ओवर के अंदर राजस्थान ने 50 का स्कोर पार कर लिया है.
4.0 ओवर: 51/1
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद के लिए अच्छा ओवर
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से एक विकेट भी आया और सिर्फ 6 रन दिए. मलिंगा की अच्छी शुरुआत है. हैदराबाद की नजर पावरप्ले के अंदर वैभव के विकेट पर होगी.
3.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 42/1
RR vs SRH Live Score: राजस्थान को पहला झटका
यशस्वी जायसवाल आउट हुए. राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा. मलिंगा ने लपका. हार्ड लेंथ गेंद, मिड विकेट के ऊपर. इसे पुल करने की कोशिश की. लेकिन कनेक्श सही नहीं हुआ और मिड ऑन पर हेनरिक क्लासेन ने कोई गलती नहीं की . जायसवाल 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुई.
2.2 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 40/1
RR vs SRH Live Score: पैट कमिंस को पहली ही गेंद पर छक्का
RR vs SRH Live Score:पैट कमिंस आए तो क्या हुआ. वैभव ने उनका सामना पहली बार किया और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. किसी मिशन पर निकला है यह 15 साल का युवा बल्लेबाज. सूर्यवंशी रूकने के मूड में नहीं है. दूसरे ओवर से 11 रन बटोरे हैं राजस्थान ने. वैभव ने पिछले साल इसी मैदान पर तूफानी शतक जड़ा था, क्या आज फिर ऐसा होगा?
2.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 36/0
RR vs SRH Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर से दिखाए तेवर
बल्लेबाजी के लिए विकेट बहुत अच्छा है और वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद से जबरदस्त शुरुआत की है. प्रफुल्ले हिंगे को लगातार चार छक्के जड़े हैं. हिंगे ने अपने पहले ही मैच में पहले ओवर में तीन विकेट निकालकर इतिहास रचा था. राजस्थान के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. आज दिन दूसरा है. वैभव ने बदला पूरा किया. चार गगनचुंबी छक्के जड़े लगातार.
1.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 25/0
RR vs SRH Live Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलवेन
सनराइजर्स हैदराबादॉ: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. हैदराबाद दो बदलाव के साथ उतरी है. जबकि राजस्थान ने कोई बदलाव नहीं किया है.
RR vs SRH Live Score: पैट कमिंस करेंगे कप्तानी
सनराइजर्स हैदराबाद को आज अपना नियमित कप्तान मिल जाएगा. डेनियल विटोरी ने मैच की पूर्व संध्या पर कंफर्म किया था कि पैट कमिंस इस मुकाबले में टीम की अगुवाई करेंगे. हैदराबाद ने ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने प्रभावी प्रदर्शन किया है. टीम ने 7 मैचों में 4 जीत हासिल की है और 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर है. हैदराबाद ने अपने पिछले 3 मुकाबले जीते हैं. अपने पिछले मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया था. राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की कोशिश जीत के लक्ष्य को बरकरार रखने की होगी. हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में पैट कमिंस की वापसी लगभग तय है. कमिंस की वापसी से हैदराबाद और मजबूत होगी.
RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान की नजर टॉप-2 पर
रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान ने सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम बेहद संतुलित दिखी है. राजस्थान ने 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ 10 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. अपने घरेलू मैदान में हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल कर राजस्थान अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेगी, साथ ही हैदराबाद के खिलाफ सीजन की पहली मुलाकात में मिली हार का हिसाब भी बराबर करने की कोशिश करेगी. हैदराबाद में हुए मुकाबले में एसआरएच ने राजस्थान को 57 रन से हराया था. अगर राजस्थान आज जीत जाती है तो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी.
RR vs SRH LIVE Score: कैसा रहेगा मौसम
मैच के दौरान तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, बारिश का कोई खतरा नहीं है. दूसरी पारी में ओस की भूमिका रहेगी. सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार होती है. आईपीएल 2025 में यहां कई हाई-स्कोरिंग मैच हुए थे. रविवार का मैच भी हाई-स्कोरिंग वाला हो सकता है. टॉस जीतने करने वाली टीम पहले गेंदबाजी पसंद करेगी.
RR vs SRH LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान और हैदराबाद के बीच अभी तक 22 मुकाबले हुए हैं. हैदराबाद ने इस दौरान 13 मैच अपने नाम किए हैं जबकि राजस्थान ने 9 मैचों में जीत हासिल की है.
RR vs SRH LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराल
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार
RR vs SRH LIVE Score: स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. शानिवार को आज का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर नजरें होंगी.