विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2021

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| लेग स्टंप पर पटकी हुई गेंद को मैक्सवेल ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

9.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! बैक टू बैक विकेट्स!! हेनरिक्स ऑन हैट्रिक!! कमाल का ओवर गुज़रता हुआ पंजाब के लये| कुछ वीसी तरह के ओवर की दरकार थी और वह मिलता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन सीधा पॉइंट फील्डर की तरफ हवा में चली गई गेंद जहाँ से एक बेहतरीन लो कैच लपका गया| बैंगलोर अचानक से बैकफुट पर जाती हुई| पंजाब के पास एक बड़ा मौका|

9.4 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! बैंगलोर को लगा पहला बड़ा झटका| मोइसेस हेनरिक्स के हाथ लगी पहली सफ़लता| बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कोहली ने गंवाया अपना विकेट| फुल लेंथ की गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बॉल टप्पा खाकर पिच से रोककर आई| कोहली ने बल्ले को तेज़ी से चलाया| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हो सका जिसके बाद बॉल सीधे ऑफ स्टंप को जा लगी| 68/2 बैंगलोर|

9.3 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

9.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

9.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

8.6 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| महज़ एक सिक्स इस ओवर से आया| 9 के बाद 67/0 बैंगलोर|

8.5 ओवर (6 रन) छक्का! कमाल का शॉट विराट द्वारा| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से इस गेंद को खीचा और मिड विकेट बाउंड्री के पार मार दिया पूरे छह रनों के लिए| ये तो कमाल का शॉट कोहली द्वारा लगाया गया है| अब ये गेंद ग़ायब हो गई| दूसरी मंगानी पड़ेगी!!

8.4 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

8.3 ओवर (0 रन) मिड विकेट की दिशा मेंज इस गेंद को खेला, गैप हासिल नहीं हुआ|

8.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

8.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

7.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल टर्न होकर पैड्स को लगी और ऑफ साइड की ओर गई, जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में लिया| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा|

7.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|

7.3 ओवर (0 रन) ओह!! ये क्या? यो तो कुछ अलग ही सीन हुआ है यहाँ पर| कैच की अपील के बाद रिव्यु लिया गया, रिप्ले में अल्ट्रा एज पर देखने पर पता चला था कि स्पाइक्स दिखा भी था लेकिन थर्ड अम्पायर ने उसे नॉट आउट करार दिया| ये तो मेरे भी समझ नहीं आया, सभी ने कहा कि ये कहीं न कहीं आउट थे लेकिन थर्ड अम्पायर ने इसे नॉट आउट दिया है| गुगली गेंद जो ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी, बल्लेबाज़ उसपर रिवर्स स्वीप लगाने गए लेकिन बीट हुए और कीपर ने वहां पर एक शार्प कैच पकड़ा था जिसके बाद अपील हुई थी कैच की जो नकार दी गई|

7.2 ओवर (0 रन) एक बार फिर से गुगली गेंद को पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़ और डिफेंड करने के दौरान बीट हुए|

7.1 ओवर (0 रन) गुगली!! कट मारने गए लेकिन कोई संपर्क नहीं हुई|

6.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

6.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल निकाला|

6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| बैकफुट से गेंद को कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, रन नहीं मिल सका|

6.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

6.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|

5.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| 6 के बाद 55/0 बैंगलोर|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! इसी के साथ पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 55 बिना किसी नुकसान के बैंगलोर| फ़िलहाल मैदान पर दोनों सलामी बल्लेबाज़ विराट कोहली और देवदत्त पदिक्कल क्रीज़ पर टिके हुए हैं| पंजाब के कप्तान केएल राहुल को होगी पहले विकेट की होगी तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!! दिशा से भटके और बल्लेबाज़ ने दशा खराब कर दी| फाइन लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे|

5.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से कोहली ने पॉइंट की तरफ गेंद को खेला, सिंगल हासिल किया|

5.3 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, मिस्फील्ड हुई जिसकी वजह से एक रन मिल गया|

5.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

5.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर देवदत्त पडिक्कल के द्वारा देखने को मिला| फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Kings, Royal Challengers Bangalore, Sharjah Cricket Association Stadium Sharjah, Indian Premier League 2021, Royal Challengers Bangalore Vs Punjab Kings 10/03/2021 Bckp10032021204187, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com