विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2022

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

स्वागत 

...रन चेज़...

वहीँ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने आई बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इसी बीच कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें वनिन्दु हसरंगा और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ आकाश दीप ने 1 विकेट अपने नाम किया| अब देखना होगा कि बैंगलोर की टीम किस सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आते है और क्या लक्ष्य को हासिल करते हुए इंडियन टी20 लीग में अपनी तीसरी जीत क्या हासिल कर पाते है?

जिसके बाद मैदान पर आए सूर्यकुमार यादव (68) नाबाद ने एक छोर से अपनी मौजूदगी के अहमियत को समझकर बल्लेबाज़ी करने लगे इसी बीच स्काई ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया| वहीँ उनका साथ पूरी तरह से जयदेव उनादकट (13) नाबाद ने दिया सूर्यकुमार को समय-समय पर सिंगल निकालकर देते रहे और सातवें विकेट के लिए 72 रनों की बेहतरीन साझेदारी पूरा किया| जिसका परिणाम मुंबई की टीम एक सम्मानजनक टोटल की ओर बढ़ गई| इसी दौरान अंतिम के 3 ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई की टीम ने 43 रन जोड़े और टीम का स्कोर 151 रनों तक पहुँच गया|

सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से अपनी टीम को संभाला!!! जी हाँ इस सीज़न का दूसरा मैच खेल रहे स्काई ने ये साबित कर दिया की उन्हें क्यों मुंबई टीम की जान कहा जाता है| स्काई के द्वारा खेली गई नाबाद एक मात्र अर्धशाकीय पारी के दम पर मुंबई ने बैंगलोर के सामने 152 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई मुंबई की टीम ने शुरुआत तो शानदार अंदाज़ में किया और पॉवर प्ले में बिना विकेट गंवाए 49 रन अपनी टीम के लिए जोड़ दिए| लेकिन जैसे ही टीम को अपना पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा (26) के रूप में लगा वैसे ही टीम लड़खड़ा गई और कुछ ही देर बाद डेवाल्ड ब्रेविस (8) ने अपना विकेट गंवाया और जिसके बाद ईशान किशन (26) ने भी अपना विकेट बड़ा हिट लगाने के चक्कर में गँवा दिया| जिसके बाद वो हुआ जो हमने सोचा भी नहीं था और एक के बाद एक विकटों का सिलसिला बरकरार हो गया और देखते ही देखते 6 बल्लेबाज़ पवेलियन की ओर लौट गए|

19.6 ओवर (6 रन) छक्का! बिगी के साथ स्काई ने पारी को समाप्त किया| महान पारी, मेरी नज़र में इससे बेहतरीन पारी नहीं हो सकती| ये खिलाड़ी करोड़ो में एक है| इस बार गेंद को अपने तक आने दिया, इंतज़ार करते हुए लो फुल टॉस बॉल को मिड विकेट बाउंड्री के पार भेजा और छह रन बटोरे| इसी के साथ मुंबई ने बोर्ड पर 151 रन लगाए यानी अब बैंगलोर के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा गया है| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Harshal Patel. MI 151/6 (20.0 Ov). CRR: 7.55

19.5 ओवर (0 रन) ओहोहो!! कमाल की गेंदबाजी!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| अबतक महज़ एक ही रन आया है| कोई रन नहीं|

19.4 ओवर (0 रन) लैप शॉट का इस्तेमाल लेकिन गेंदबाज़ ने आधे पिच पर डाल दी गेंद| बल्ले से संपर्क नहीं हो पाया| कोई रन नहीं|

19.3 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला, सिंगल लेकर स्काई को स्ट्राइक पर लाया|

19.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! छोटी गेंद से इस बार बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छका दिया| रन भागने तक का मौका नहीं बन सका| कोई रन नहीं|

19.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

18.6 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी!! वाह जी वाह!! स्काई तुस्सी ते छा गए| एक सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसर मुंबई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद को स्लाइस कर दिया और थर्ड मैन बाउंड्री से छह रन बटोरे| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Mohammed Siraj. MI 144/6 (19.0 Ov). CRR: 7.58

18.5 ओवर (6 रन) छक्का! ओह!! वाओ!! मिनी हेलिकॉप्टर!! स्काई इज बैक इन बिज़नेस!! 98 मीटर लम्बा छक्का| तेज़ गति से पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी शानदार तरीके से मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Mohammed Siraj. MI 138/6 (18.5 Ov). CRR: 7.33

18.4 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

18.3 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ स्काई का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| मैंने कहा था ना कि जब तक स्काई क्रीज़ पर हैं मुंबई मुकाबले में ऊपर है और वैसा ही नज़ारा देखने को भी मिला| कमाल की बल्लेबाज़ी| टीम को एक महत्वपूर्ण समय में ऊपर लाया| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: FIFTY! Suryakumar Yadav completes 50 (32b, 5x4, 3x6). MI 131/6 (18.3 Ovs). CRR: 7.08

18.2 ओवर (0 रन) बढ़िया गेंदबाजी! फ्री हिट पर रन नहीं लगा सके बल्लेबाज़| गेंदबाज़ की तरफ खेला शॉट, सिराज ने उसे फील्ड कर लिया और कीपर की तरफ थ्रो कर दिया| कोई रन नहीं|

18.2 ओवर (3 रन) इस बार पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| दो रन हासिल किये| ओह!! ये तो नो बॉल हो गई यानी अगली गेंद फ्री हिट|

18.1 ओवर (6 रन) छक्का! वाओ वाट अ शॉट!! स्काई ऑन फायर!! ये खिलाड़ी सच में कुछ ख़ास है| इस बार बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| हवा में मारा और एक बढ़िया सिक्स हासिल किया| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Mohammed Siraj. MI 127/6 (18.1 Ov). CRR: 6.99

17.6 ओवर (2 रन) इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर फाफ ने सीमा रेखा के आगे बॉल को रोका, दो रन मिल गए| 121/6 मुंबई| धीरे-धीरे एक सम्मानजनक टोटल तक जाती हुई मुंबई की पलटन|

17.5 ओवर (4 रन) चौका! बोनस रन्स मुंबई के लिए आते हुए| मिड ऑफ़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: Jaydev Unadkat hits Harshal Patel for a 4! MI 119/6 (17.5 Ov). CRR: 6.67

17.4 ओवर (1 रन) इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया शॉट और एक रन बटोर लिया गया|

17.3 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: Suryakumar Yadav hits Harshal Patel for a 4! MI 114/6 (17.3 Ov). CRR: 6.51

17.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

17.1 ओवर (2 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़| रिप्ले में देखने पर पता चला कि विकेट्स को किस कर रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने ली होगी चैन की सांस|  लो फुल टॉस गेंद जिसपर बैठकर शॉट लगाने गए, सीने पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था| लेग बाई के रूप में रन आ गया|

16.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| स्ट्राइक अब स्काई के पास रहेगी|

16.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप से एक रन हासिल किया|

16.4 ओवर (6 रन) छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| स्काई हैं तो मुमकिन है| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Wanindu Hasaranga. MI 107/6 (16.4 Ov). CRR: 6.42

16.3 ओवर (1 रन) गुगली गेंद, जिसे बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|

16.2 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल ले लिया, मिड ऑन की दिशा में खेला और रन भाग लिया| इसी के साथ मुंबई का 100 रन पूरा हुआ|

16.1 ओवर (0 रन) गुगली गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| रन नहीं लिया|

हसरंगा को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद को पुल करने गए लेकिन बीट हो गए और शरीर से जा टकराई गेंद| कोई रन नहीं| 99/6 मुंबई|

15.5 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

15.4 ओवर (2 रन) पटकी हुई गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ| फील्डर पीछे भागे लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| दो रन मिल गए|

15.3 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| रन एक ही मिल पायेगा|

15.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

15.1 ओवर (4 रन) चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| बैंगलोर vs मुंबई: Match 18: Suryakumar Yadav hits Mohammed Siraj for a 4! MI 96/6 (15.1 Ov). CRR: 6.33

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com