विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2021

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| महज़ 6 रन इस ओवर से आये| 10 के बाद 84/2 बैंगलोर|

9.5 ओवर (4 रन) चौका!!! मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| पॉइंट पर खड़े फील्डर राणा से हुई मिसफील्ड जिसका खामियाज़ा बाउंड्री देकर भुगतना पड़ा| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड जिसके बाद गेंद गई सीधे डीप पॉइंट सीमा रेखा के बाहर, जहाँ से मिला चार रन| RCB vs KKR: Match 10: Glenn Maxwell hits Prasidh Krishna for a 4! RCB 84/2 (9.5 Ov). CRR: 8.54

9.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

9.3 ओवर (1 रन) ओह!! शानदार स्लिक शॉट!! युवराज सिंह की झलक!! गेंद भले ही सीमा रेखा के पार न गई हो लेकिन शॉट देखकर मज़ा आ गया| पैरों पर डाली गई गेंद को क्या शानदार तरीके से फ्लिक किया, देखकर मज़ा आ गया|

9.2 ओवर (0 रन) हवा में थी ये गेंद लेकिन शॉर्ट कवर्स फील्डर मॉर्गन के ठीक आगे गिर गई| ऊपर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए थे जिसे हवा में मार बैठे थे बल्लेबाज़| भाग्यशाली रहे कि फील्डर तक कैरी नहीं हुई गेंद|

9.1 ओवर (1 रन) हीव किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने इस लीग में अपना दूसरा अर्धशतक लगा दिया| फुल लेंथ की बॉल को लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया| RCB vs KKR: Match 10: FIFTY! Glenn Maxwell completes 50 (28b, 6x4, 2x6). RCB 78/2 (9.0 Ovs). CRR: 8.67

8.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मैक्सवेल ने स्क्वायर लेग की ओर पुल करते हुए 2 रन पूरा किया|

8.4 ओवर (4 रन) चौका!! चपाती शॉट!! इससे मैक्सवेल का फॉर्म साफ़ झलकता हुआ कि वो किस रूप में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| खराब गेंद नहीं थी उनके ख़िलाफ़ लेकिन इस शॉट ने उसे खराब बना दिया| थप्पड़ सा लगाया मानो जैसे और कवर्स बाउंड्री से चार रन हासिल कर लिया| RCB vs KKR: Match 10: Glenn Maxwell hits Pat Cummins for a 4! RCB 75/2 (8.4 Ov). CRR: 8.65

8.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को शानदार तरीके से पुल किया मिड विकेट की ओर| नीचे ही खेला जिसकी वजह से फील्डर उसे कट कर पाए जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

8.2 ओवर (2 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद इस बार बल्लेबाज़ के लिए जिसे फाइन लेग बाउंड्री की ओर फ्लिक कर दिया जहाँ से दो रन का मौका बन गया|

8.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट फील्डर के बाएँ और से गैप हासिल करते हुए सिंगल हासिल किया|

पैट कमिंस अपने दूसरे स्पेल के लिए आए...

7.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश किया| एक टप्पा खाकर बॉल गई फील्डर के हाथ में जहाँ से रन नही हो सका|

7.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

7.4 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से सिंगल हासिल किया| समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए देवदत स्ट्राइक मैक्सवेल को देते हुए|

7.3 ओवर (1 रन) इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को पुश करते हुए समझदारी के साथ सिंगल हासिल किया|

7.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद नही| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| RCB vs KKR: Match 10: Glenn Maxwell hits Varun Chakaravarthy for a 4! RCB 64/2 (7.2 Ov). CRR: 8.73

7.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! फ्री हिट का एक बार फिर से फ़ायदा उठाते हुए मैक्सवेल यहाँ पर| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| RCB vs KKR: Match 10: It's a SIX! Glenn Maxwell hits Varun Chakaravarthy. RCB 60/2 (7.1 Ov). CRR: 8.37

7.1 ओवर (1 रन) नों बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नों बॉल करार दिय| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|

टाइम आउट का हुआ समय!! 7 ओवर की समाप्ति के बाद 53/2 बैंगलोर| कप्तान कोहली समेत शुरूआती दो झटकों के बाद इनफॉर्म बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर से इस टीम को संभाला और पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाते हुए स्कोर को 50 के पार पहुंचाया है| फिलहाल रेड आर्मी को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी ताकि नीचे आकर एबी डी एक खतरनाक पारी खेल सके|

6.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए मैक्सवेल ने 1 रन निकाला|

6.5 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही हो सका|

6.4 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, बीट हुए गेंद की गति से और पैड्स पर खा बैठे गेंद|

6.3 ओवर (4 रन) चौका!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए मैक्सवेल यहाँ पर| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई शॉटपिच गेंद को पॉइंट फील्डर के सर की ऊपर से खेला| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| RCB vs KKR: Match 10: Glenn Maxwell hits Prasidh Krishna for a 4! RCB 52/2 (6.3 Ov). CRR: 8

6.3 ओवर (2 रन) नों बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नों बॉल करार दिय| अगली गेंद फ्री हिट होगी| ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर 1 रन पूरा किया|

6.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मैक्सवेल ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

6.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| इस ओवर से कुल 17 रन आये| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 45/2 बैंगलोर|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 45/2 बैंगलोर| फ़िलहाल कोलकाता के लिए एक मात्र गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती ने बैंगलोर के दो बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया| फ़िलहाल क्रीज़ पर ग्लेन मैक्सवेल के साथ देवदत पदिकल बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में कोहली चाहेंगें कि दोनों एक बड़ी साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान करें| वहीँ वरुण को दूसरा ओवर ना देना जबकि उन्होंने विकेट हासिल किया है हमारी समझ से परे है|

5.5 ओवर (4 रन) स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं मैक्सवेल जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद पर इस शॉट को खेला गैप में और चौका हासिल किया| RCB vs KKR: Match 10: Glenn Maxwell hits Shakib Al Hasan for a 4! RCB 44/2 (5.5 Ov). CRR: 7.54

5.4 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए इस गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|

5.3 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| और चौका मिल गया| एक बड़ा ओवर आता हुआ बैंगलोर के लिए| RCB vs KKR: Match 10: Devdutt Padikkal hits Shakib Al Hasan for a 4! RCB 39/2 (5.3 Ov). CRR: 7.09

5.2 ओवर (1 रन) इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया इस बार|

5.1 ओवर (6 रन) पहला छक्का!!! मैक्सवेल के बल्ले से आता हुआ| हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई| RCB vs KKR: Match 10: It's a SIX! Glenn Maxwell hits Shakib Al Hasan. RCB 34/2 (5.1 Ov). CRR: 6.58

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com