
इस पारी के दौरान कोलकाता की ओर से आज आंद्रे रसेल का बल्ला तो चला लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी| आखिरी के चार ओवर में करीब 80 रनों की ज़रुरत थी जहाँ से रसेल ने अपना बल्ला चलाना शुरू किया लेकिन 19 वें ओवर में सिराज ने महज़ 1 रन देकर रसेल के इस तूफ़ान को पूरी तरह से शांत कर दिया| अंतिम के ओवर में 43 रन चाहिए थे जो नामुमकिन थे और फिर हर्शल पटेल ने अपनी जादुई गेंद से कमाल करते हुए रसेल का विकेट हासिल कर लिया जिसके बाद बैंगलोर मुकाबले में टॉप पर चली गई| वैसे तो आज के इस मुकाबले में जीत के कई हीरो रहे लेकिन सबसे शानदार काम जिसने किया वो हैं एबी डिविलियर्स जिनकी शानदार पॉवर हिटिंग ने मुकाबले को पूरी तरह से बैंगलोर की तरफ मोड़ दिया|
3 मैच में मिली 3 जीत| क्या कमाल का ओवर ऑल प्रदर्शन इस टीम द्वारा देखने को मिला| इस जीत के साथ बैंगलोर का खैमा टॉप पर| इस लीग में पहली बार ऐसा कुछ नज़ारा देखने को मिल रहा है हमें जहाँ कोहली एंड आर्मी लगातार अपने पहले तीन मुकाबले को जीतकर टॉप पर विराजमान है| पहले शानदार बल्लेबाज़ी और फिर लाजवाब गेंदबाज़ी, ये रही है अबतक इस टीम की ताक़त जिसका फिलहाल कोई तोड़ नहीं| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एक ऐसी पिच पर 204 रन बनाये जहाँ 150 का आंकड़ा छूना किसी भी टीम के लिए काफी टफ था और फिर उसके बाद कोलकाता जैसे खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन को उस टोटल तक पहुँचने से रोक दिया, ये गेंदबाज़ों का कमाल था|
19.6 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ बैंगलोर ने 38 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया| 3 मैच में मिली 3 जीत| क्या कमाल का ओवर ऑल प्रदर्शन इस टीम द्वारा देखने को मिला| इस गेंद को लेग साइड की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया| जीत के साथ बैंगलोर का खैमा टॉप पर|
19.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिड ऑफ़ पर डाईव मारकर गेंद को रोका| आगे डाली गई गेंद को सामने उठाकर मारा और एक रन हासिल किया|
19.4 ओवर (1 रन) चिप किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन का ही मौका बन सका|
19.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया एक रन बन सका|
19.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
19.1 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!!! अब बैंगलोर की जीत पक्की| आंद्रे रसेल की बड़ी विकेट मिल गई| 5 गेंदों पर 43 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को हीव करने गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| इस विकेट के साथ बैंगलोर की सांस में सांस आई| कमाल की गेंदबाज़ी पिछले ओवर हुई थी जिसका दबाव यहाँ पर दिखा|
18.6 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया| कोलकाता को 6 गेंदों पर 43 रनों की दरकार|
18.5 ओवर (0 रन) लाजवाब गेंदबाज़ी यहाँ पर देखने को मिल रहा है!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डक करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद कंधे को लगाकर कीपर के हाथ में गई|
18.4 ओवर (0 रन) वाह जी वाह!! एक और यॉर्कर!! एक और डॉट बॉल| सिराज यु ब्यूटी!! बल्लेबाज़ को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं|
18.3 ओवर (0 रन) एक और यॉर्कर!! एक और डॉट बॉल!! इस समय पर ऐसी गेंदे डालना क्या कमाल की बात है|
18.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! ओहोहो!! कमाल की गेंदबाज़ी सिराज द्वारा| पूरी तरह से जड़ में डाली गई गेंद|
18.1 ओवर (0 रन) थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ सीधा फील्डर की ओर गई गेंद| जहाँ से सिंगल नहीं नहीं लिया|
17.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट इस ओवर से आती हुई| खतरनाक कमिंस भी लौट गए पवेलियन| 12 गेंद पर 44 रनों की दरकार| अब मुकाबला सिर्फ और सिर्फ रसेल के ऊपर निर्भर करता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारने गए| गेंद ने बल्ले का बहरी किनारा लिया और कीपर एबी के हाथों में गई गेंद|
17.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! पहली ही गेंद पर बड़ा हित लगा दिया| लेंथ बॉल थी जिसका पूरा फायदा उठाया और उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मार दिया| मुकाबला अब रोमांचक होता हुआ|
पैट कमिंस अब अगले बल्लेबाज़...
17.4 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! ग़लत समय पर कोलकाता ने गंवाया एक और विकेट| शाकिब अल हसन 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| काइल जेमीसन ने किया अपना दूसरा शिकार| ऑफ स्टंप पर आकर पटकी हुई गेंद का इंतज़ार कर रहे थे शाकिब लेकिन गेंदबाज़ ने दिमाग लगाते हुए बॉल को लेग स्टंप पर दे मारा| बॉल सीधे लेग स्टंप्स को जा लगी| 155/6 कोलकाता|
17.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
17.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! धीमी गति की डाली हुई बाउंसर गेंद को लेग अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! रसेल शो देखने को मिल रहा है यहाँ पर| फुल लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
17.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 20 रन इस ओवर से आये| 18 गेंद 59 रनों की दरकार| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का ही मौका मिला|
16.5 ओवर (1 रन) इस बार भी कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन यहाँ फील्डर ने उसे कर कर लिया| एक ही रन मिला|
16.4 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| लगातार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली जा रही गेंद जिसपर रसेल का मसल पॉवर जारी है|
16.3 ओवर (4 रन) चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर रसेल के बल्ले से आती हुई यहाँ पर| रसेल ने युजवेंद्र चहल की गेंदबाजों को दिया मसाल| ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद को पूरे पॉवर के साथ कट किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गैप में गई गेंद गोली की रफ़्तार में सीमा रेखा के बाहर, मिला चार|
16.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर रसेल के बल्ले से आती हुई| आगे डाली गई गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की दिशा में गैप में गई गेंद| एक टप्पा खाकर सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
16.1 ओवर (6 रन) छक्का!! पहली ही गेंद पर बड़ा हिट आया| छोटी गेंद को मिड विकेट के पार मारने में हुए कामयाब| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा मिड विकेट रेखा के पार जाकर गिरी, ऐसे कुछ बड़े शॉट्स की दरकार|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक शानदार ओवर की समाप्ति| महज़ 5 रन इस ओवर से आये| 24 गेंद 79 रनों की दरकार|
15.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! अबतक कसा हुआ ओवर| लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल आता हुआ| बड़े शॉट्स की सख्त दरकार|
15.4 ओवर (1 रन) चतुराई के साथ धीमी गति की गेंद| रसेल ने बल्ला चलाया लेकिन संपर्क नहीं हुआ, एक ही रन मिल पाया|
15.3 ओवर (1 रन) इस समय पर बेहतरीन गेंदबाज़ी!! यॉर्कर डाला जिसे लॉन्ग ऑन की ओर खेला और सिंगल ही मिल पाया|
15.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ दूरी नहीं हासिल हो पायी| मैक्सवेल ने उसे फील्ड कर लिया| एक ही रन मिला|
15.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद जिसे रसेल ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अब आज के इस पहले मुकाबले में बस इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, आपसे अब मुलाकात होगी आज के दूसरे मुकाबले में जहाँ दिल्ली ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है...