
145 के स्कोर को डिफेंड करने मैदान पर आई कोहली की पलटन के लिए आज का ये मुकाबला सही नहीं रहा| इसी बीच विराट कोहली ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे बेहतर गेंदबाज़ रहे युज्वेंद्र चहल (4-0-21-1) जिन्होंने 1 विकेट अपने नाम करते हुए चेन्नई के बल्लेबाजों को परेशान किया| उनका साथ देते हुए क्रिस मॉरिस ने भी 1 ही विकेट अपने खाते में डाला लेकिन चेन्नई को मिली स्टार्ट का अंत में दबा नहीं पाए| जिसके बाद चेन्नई ने आसानी के साथ मुकाबले को 8 विकटों से अपने नाम कर लिया|
रुतुराज गायकवाड की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने बैंगलोर को 8 विकटों से शिकस्त दे दिया| इस जीत के साथ धोनी एंड आर्मी ने इस लीग में अपनी उम्मीदों को कायम रखा हुआ है| 146 रनों को हासिल करने मैदान पर आई धोनी एंड कंपनी ने अपना पहला विकेट फ़ाफ़ डू प्लेसिस (25) के रूप में गँवा दिया| हालाँकि फाफ़ ने तबतक टीम को एक अच्छा शुरुआत दे दिया था| उनके बाद बल्लेबाज़ी करने आए अम्बाती रायुडु (39) ने रुतुराज के साथ मिलकर 67 रनों की अहम साझेदारी किया और टीम के स्कोर को 110 के पार ले गए| अंत में रुतुराज गयाकवाड (65) नाबाद ने अपना इंडियन टी20 लीग में पहला अर्धशतक पूरा करते हए एमएस धोनी (19) के साथ मिलकर टीम को जीत के पार पहुँचाया|
18.4 ओवर (6 रन) छक्का!! इसी के साथ चेन्नई ने बैंगलोर को 8 विकटों से करारी शिकस्त दे दी है| दो महत्वपूर्ण अंक चेन्नई के खाते में जाते हुए| गायकवाड की बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दमपर टीम ने इस लीग में अपनी बने रहने की उम्मीदों को कायम रखा है|
18.3 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
18.2 ओवर (4 रन) चौका!! जीत से महज़ 2 रन दूर चेन्नई| पैड्स की गेंद को बड़े आराम से फ्लिक करते हुए स्क्वायर लेग की तरफ मारा और गैप से चार रन हासिल किया|
18.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
17.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! धोनी लगता है कुछ ज्यादा ही आराम से खेल रहे हैं| 12 गेंद 6 रनों की दरकार|
17.5 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ पुश किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
17.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
17.3 ओवर (0 रन) कट किया पॉइंट की तरफ गेंद को लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
17.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
17.1 ओवर (4 रन) चौका!! अब महज़ 6 रन जीत से दूर चेन्नई| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उठाकर मारा| कोई फील्डर नहीं वहां पर जिसकी वजह से चार रन मिल गया|
16.6 ओवर (1 रन) हीव किया लॉन्ग ऑन की तरफ धोनी ने गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया| 10 रन जीत से दूर|
16.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को कट तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
16.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! इस बार मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला और रन चुराया|
16.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
16.2 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
16.1 ओवर (0 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
15.6 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को कट किया पॉइंट की तरफ और एक रन हासिल किया| 24 गेंद 15 रनों की दरकार|
15.5 ओवर (0 रन) धोनी ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर तो खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
15.4 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा किया|
15.3 ओवर (1 रन) इस बार लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया|
15.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! सामने की तरफ गेंद को धोनी ने खेला लेकिन रन नहीं लिया|
15.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल कर लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आज के इस मुकाबले के लिए बस इतना ही, अब हम रुख करते हैं दिन के दूसरे डबल हेडर की तरफ जहाँ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है| पूरी उम्मीद है कि वो मुकाबला हमे रोमांचक देखने को मिलेगा| नमस्कार...