विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2024

Rohit Sharma: बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब बदल जाएगी टीम इंडिया की तस्वीर

Rohit Sharma: मेलबर्न में कल से शुरू होगा सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला

Rohit Sharma: बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब बदल जाएगी टीम इंडिया की तस्वीर
IND vs AUS 4th Test BGT 2024

Rohit Sharma Opening in Boxing Day Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, TOI की रिपोर्ट की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा मेलबर्न में होने वाले चौथे टेस्ट मुकाबले में नंबर 6 की जगह ओपनिंग करते हुए नज़र आ सकते हैं और के एल राहुल नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं.

मेलबर्न पिच पर रोहित शर्मा का आया बयान 

"मैंने एक दिन पहले पिच देखी थी, एमसीजी में काफी घास थी. हम देखेंगे कि अब यह कैसी दिखती है और मौसम के बारे में भी जानकारी है. हमें तय करना है कि हमें क्या करना है". रोहित शर्मा (Rohit Sharma on MCG Pitch) ने कहा, "पूरी टीम को संभालना एक चुनौती है. सभी चीजों को संभालना आसान काम नहीं है. आप हर किसी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की कोशिश करना चाहते हैं.

चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सरफ़राज़ ख़ान, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, तनुश कोटियन.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com