Rohit Sharma reaction viral: भले ही रोहित शर्मा चोट की वजह से आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल पा रहे हैं. लेकिन डगआउट में बैठकर भी रोहित का दिल हार और जीत के बीच धड़क रहा है. अब जब मुंबई इंडियंस की टीम की हालत इस आईपीएल में खराब है तो हिट मैन का दिल पूरी तरह से टूटा हुआ नजर आ रहा है. इसका ताजा उदाररण उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद ने मुंबई को हरा दिया. हार से रोहित काफी निराश दिखे. वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से अपनी टीम के हारने के बाद डगआउट में निशारा से अपना चेहरा हाथों से ढके हुए दिखे. बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पहली पारी में 243-5 का मज़बूत स्कोर बनाया था लेकिन इसके बाद भी टीम जीत नहीं पाई जिससे रोहित पूरी तरह से टूटे नजर आए.
मैच की बात करें तो रयान रिकेल्टन के तूफानी शतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ) को जीत के लिए 244 रन का विशाल टारगेट दिया था. ऐसा लगा कि मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को जीतने में सफल हो जाएगी लेकिन ट्रेविस हेड,अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 8.4 ओवरों में 129 रन जोड़े। अभिषेक 24 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रेविस हेड 30 गेंदों में 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए.
इस टीम ने 133 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 80 रन जुटाकर टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश 21 रन बनाकर आउट हुए.
यहां से क्लासेन ने सलिल अरोड़ा के साथ 14 गेंदों में 36 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई. क्लासेन 30 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 65 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सलिल ने 10 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 30 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से गजनफर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट निकाला.
CSK बनाम MI मैच में खेलेंगे रोहित या नहीं ?
रोहित के मैदान पर वापसी की बात करें तो, उम्मीद है कि उन्हें अपनी चोट से पूरी तरह उबरने में अभी एक हफ्ता और लगेगा. इस वजह से, MI का अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ होने वाले अगले बेहद अहम मुकाबले में उनका खेलना लगभग तय नहीं है. यह मैच शनिवार, 02 मई को चेपॉक के M. A. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. हो सकता है कि 04 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में उन्हें प्लेइंग XI में देखा जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं