विज्ञापन

आर्चर से 19वां ओवर करवाने का सुझाव किसने दिया? जीत मिलते ही कैप्टन पराग ने सबसे बड़े धुरंधर का नाम किया उजागर

Rajasthan Royals Captain Riyan Parag Statement After Win: राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने कहा कि उनसे पारी का 19वां ओवर जोफ्रा आर्चर से डलवाने का सुझाव ध्रुव जुरेल ने दिया था.

आर्चर से 19वां ओवर करवाने का सुझाव किसने दिया? जीत मिलते ही कैप्टन पराग ने सबसे बड़े धुरंधर का नाम किया उजागर
Riyan Parag

Rajasthan Royals Captain Riyan Parag Statement After Win: आईपीएल 2026 के लगातार दूसरे मुकाबले में मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनसे पारी का 19वां ओवर जोफ्रा आर्चर से डलवाने का सुझाव किसने दिया था. 24 वर्षीय कप्तान ने मैच की समाप्ति के बाद अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'जबरदस्त मुकाबला था. मैंने चैलेंज लिया कि फुल और फास्ट जाते हैं. हमने जिस तरह से चाहा. उन्होंने उसी तरह से गेंद डाला. आर्चर से 19वां ओवर डलवाने का सुझाव जुरेल ने दिया था. इसलिए उसका क्रेडिट उनको जाता है. जुरेल ने काफी मुश्किल काम टीम के लिए किए है. उन्होंने छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की है. उन्हें एक और मौका है. मैंने ही सबसे पहले कहा था कि उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. उम्मीद है कि वह इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 700 से 800 रन बनाएंगे और हमें चैंपियन बनाएंगे. मुंबई के खिलाफ क्या करना है, अब उसपर हमारा फोकस है.'

आर्चर ने 19वें ओवर में कर दिया कमाल 

एस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि राजस्थान रॉयल्स के हाथ से यह मुकाबला निकल जाएगा. क्योंकि विपक्षी टीम को जीत के लिए आखिरी के दो ओवरों में केवल 15 रनों की दरकार थी. जिस अंदाज में कैप्टन राशिद खान (24) और कगिसो रबाडा (23) बल्लेबाजी कर रहे थे. लग रहा था वह आसानी से जीत हासिल कर लेंगे. मगर पारी का 19वां ओवर लेकर मैदान में आए आर्चर ने पूरे मैच का रूख ही बदल दिया. उन्होंने इस ओवर में ना केवल राशिद खान का विकेट चटकाया, बल्कि महज चार रन खर्च करते हुए राजस्थान रॉयल्स की वापसी भी कराई. 

6 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही राजस्थान रॉयल्स की टीम

आर्चर की इस उम्दा गेंदबाजी के बाद पारी का 20वां ओवर तुषार देशपांडे ने डाला. देशपांडे के इस ओवर में विपक्षी टीम के बल्लेबाज तीन रन ही बटोर पाए. नतीजन टीम रोमांचक मुकाबले में छह रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए जीटी की पूरी टीम 20 ओवरों में 204/8 रनों तक ही पहुंच पाई. टूर्नामेंट में जीटी की यह लगातार दूसरी शिकस्त है. 

यह भी पढ़ें- 'अरे दीवानों मुझे पहचानो', IPL की बुलेट ट्रेन, अशोक शर्मा ने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दहलाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com