पूर्व कप्तान कृष्णाचारी श्रीकांत अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं. कई बार उन्हें अपनी बयानबाजी के लिए काफी खरा-खोटा भी सुनना पड़ा है, लेकिन पूर्व ओपनर अपने दिनों में अपनी बैटिंग शैली की तरह ही 'हुक-पुल' लगाते ही रहते है. और इस बार श्रीकांत ने केकेआर और राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे और रियान पराग को बहुत ही आलोचनात्मक अंदाज में आड़े हाथ लिया है. ये दोनों ही बल्लेबाज खराब फॉर्म से गुजर रहे है. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स शीर्ष चार में बरकरार है, लेकिन रियान पराग का प्रदर्शन खासा निराशाजनक है.
पराग के हाल पर श्रीकांत ने पराग की बार-बार नाकामी पर अपने यू-ट्यूब चैनल पक कहा, 'हमेशा की तरह रियान पराग बल्ले और गेंद से कुछ भी न करने के बाद केवल अपनी स्टायलिश वॉक के लिए फिट है.' श्रीकांत ने इस मामले में रहाणे को घसीटते हुए कहा कि इन दोनों के बीच मुकाबला चल रहा है कि कौन ज्यादा खराब बल्लेबाज है. पराग ने केवल एक ही सीजन में अच्छा किया'
वैसे अगर श्रीकांत ने रहाणे का नाम लिया, तो शायद गलत नहीं किया. रहाणे ने अभी तक 7 मैचों में 144.76 के स्ट्राइक-रेट से 152 रन बनाए हैं, तो पराग के हालत तो इतने ज्यादा खराब हैं कि राजस्थान कप्तान 122 के स्ट्राइक-रेट से 61 रन ही बना सके हैं. निश्चित रूप से दोनों कप्तानों की विफलता इनकी टीम को खासी भारी पड़ी है.
वहीं, श्रीकांत ने मुंबई की जीत के बाद इस टीम की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई की बड़े मैचों में बेहतर करने की काबिलियत उसे प्ले-ऑफ में खेलने की रेस में बनाए रखेगी, तो वहीं पूर्व ओपनर ने केकेआर और लखनऊ दोनों की ही प्ले-ऑफ की दावेदारी को सिरे से खारिज कर दिया. श्रीकांत बोले, 'मुंबई के पास बड़े मैचों में बेहतर करने की काबिलियत है. और यह बात उनकी प्ले-ऑफ में पहुंचाने में मदद कर सकती है. जिस अंदाज में मुंबई ने गुजरात को मात दी, उसे देखते हुए इस टीम को बिल्कुल भी खारिज नहीं किया जा सकता. वहीं, केकेआर और लखनऊ पहले से ही बाहर हो चुके हैं. अब ये दोनों नौवें और दसवें नंबर के लिए खेलेंगे'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं