- ज्यादा टी-20 क्रिकेट खेलना चाहता हूं-स्मिथ
- विश्व कप का हिस्सा होना पसंद करूंगा
- विराट बहुत ही शानदार हैं
अब जब भारतीय कप्तान मैच दर मैच एक के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड अपनी झोली में जमा कर रहे हैं, तो अब पूर्व कंगारू कप्तान और विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कोहली के रिकॉर्डों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. स्टीव स्मिथ अपने घर में एक और आईसीसी टूर्नामेंट खेलने को तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया को इसी साल टी-20 विश्व कप की मेजबानी करनी है और यह 2015 के बाद दूसरी बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. स्मिथ इस विश्व कप को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
After his superb 131 in Bengaluru, we wind the clock back three years to the last time Steve Smith reached for Australia in 50-over cricket! pic.twitter.com/htKDte26GM
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 20, 2020
यह भी पढ़ें: ट्रिपल सेंचुरी से सरफराज खान की धमाकेदार वापसी, यूपी के खिलाफ मुंबई ने हासिल किए 3 अंक
पिछले कुछ साल में अपनी बल्लेबाजी का दबदबा दिखाने वाले स्मिथ के शॉर्टर फॉर्मेट में आंकड़ों में निश्चित तौर पर सुधार की गुंजाइश दिखती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व कप्तान टी-20 विश्व कप में जाने से पहले अपनी स्टाइल में बदलाव करने के बजाए लगातार खेल कर सुधार करना चाहता है. उन्होंने कहा, "कोई खास ट्रेनिंग नहीं है, लेकिन मैं ज्यादा से ज्यादा टी-20 क्रिकेट खेलना चाहता हूं और सही लय हासिल करना चाहता हूं, मुझे लगता है कि खेल के लिए यह मेरे लिए बहुत अहम चीज है. मैं विश्व कप का हिस्सा होना पसंद करूंगा, यह हमारे घर में है. मैंने यहां 2015 में वनडे विश्व कप खेला था और वो मेरे करियर के शानदार छह सप्ताह रहे थे, मैंने हर एक पल का लुत्फ उठाया था. इसलिए घर में एक और विश्व कप खेलना पसंद करूंगा"
यह भी पढ़ें: जिम में पसीना बहाने के बाद ब्रेकफास्ट टेबल पर जुटी ‘विराट की टीम', सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
कोहली का जिक्र करने पर स्मिथ ने कहा कि विराट शानदार हैं. उनके आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं. मुझे लगता है कि वह तीनों प्रारूप में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने कोहली को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हम उन्हें सारे रिकाडर्स तोड़ते हुए देखेंगे. उन्होंने अभी भी कई रिकार्ड तोड़ दिए हैं और आने वाले दिनों में मैं उन्हें कई और रिकॉडर्स तोड़ते हुए देख सकता हूं. उनके पास रनों की भूख है. उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह रुकें, यह अच्छा होगा"
यह भी पढ़ें: कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट कीं न्यूजीलैंड दौरे को लेकर कई बातें
उन्होंने कहा, "एक कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को टेस्ट में नंबर-1 बना दिया है. और जो मैं देख सकता हूं कि उन्होंने टीम के लिए अच्छे पैमाने तय किए हैं. वह फिटनेस को लेकर गंभीर हैं. उन्होंने भारतीय टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है और अविश्वस्नीय तरीके से टीम की कप्तानी कर रहे हैं." साल 2019 विश्व कप में जब प्रशंसक स्मिथ का मजाक उड़ा रहे थे तब कोहली ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का समर्थन किया था.
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी.
स्मिथ से जब कोहली के इस कदम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "विश्व कप में विराट ने जो किया वो बेहद शानदार था. यह शानदार कदम था जिसकी तारीफ की जानी चाहिए." इसके लिए कोहली को आईसीसी ने 'स्प्रिट ऑफ क्रिकेट' का पुरस्कार दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं