रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के कामयाब कप्तानों में से शामिल किए जाते हैं (फाइल फोटो)
- कहा, ऑफ स्पिनरों को खेलते हुए असहज रहते हैं ख्वाजा
- ख्वाजा को अपनी इस कमजोरी को दूर करना होगा
- एशेज के पहले टेस्ट में 11 रन बनाकर हो गए थे आउट
ब्रिस्बेन:
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की बल्लेबाजी में तकनीकी खामियों की ओर इशारा किया है. पोंटिंग का मानना है कि ऑफ स्पिन गेंदबाजों का सामना करने के दौरान ख्वाजा की बल्लेबाजी में तकनीकी कमियां नजर आती हैं. इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शुक्रवार को ख्वाजा तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए थे. वह इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोइन अली का सामना करने में असक्षम लग रहे थे और केवल 11 रन बनाकर ही आउट हो गए. पोंटिंग ने कहा कि ऑफ स्पिन गेंदबाजी का सामना करने के दौरान ख्वाजा की बल्लेबाजी में साफ तौर पर कमी नजर आती है. हालांकि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर ख्वाजा अच्छे हैं.
वीडियो: गावस्कर ने कहा, निडर गेंदबाज हैं चहल और कुलदीप यादव
उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि उनकी बल्लेबाजी में कहीं न कहीं तकनीकी खामियां हैं. मुझे लगता है कि इस बारे में उन्हें कोचिंग दी जा सकती है. उनकी इस खामी को सुधारने पर काम किया जा सकता है, क्योंकि वह ज्यादा देर तक ऑफ स्पिन गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाते हैं और आउट हो जाते हैं.' पोंटिंग ने कहा, 'एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे ख्वाजा बहुत पसंद हैं. उनकी बल्लेबाजी में केवल तकनीकि खामियां हैं, जिसमें सुधार की जरूरत है.' (इनपुट: आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ricky Ponting, Usman Khawaja