विज्ञापन

RCB vs GT Final: आरसीबी-गुजरात फाइनल का दुनिया कर रही बेसब्री से इंतजार, जानें समय, स्थान, टिकट, लाइव स्ट्रीमिंग और पूरी जानकारी

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final: पिछले करीब डेढ़ महीने में बहुत ही तूफानी क्रिकेट आईपीएल में खेली गई है. आपके मन में कई सवाल चल रहे होंगे. जवाब आपके सामने हैं

RCB vs GT Final:  आरसीबी-गुजरात फाइनल का दुनिया कर रही बेसब्री से इंतजार, जानें समय, स्थान, टिकट, लाइव स्ट्रीमिंग और पूरी जानकारी
Indian Premier League 2026: आरसीबी और गुजरात फाइनल पर दुनिया भर की नजर टिकी है
source: social media

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final: आखिर वह खड़ी आ ही गई, जिसका इंतजार पूरा क्रिकेट जगत बहुत ही बेसब्री के साथ कर रहा है. पिछले करीब डेढ़ महीने से चले आ रहे मेगा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वर्तमान चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले के लिए मंच सज चुका है. छुट्टी का दिन और पूरा विश्व इंतजार में नजरें गड़ाए बैठा है. फाइनल मुकाबले को लेकर आपके मन में कई सवाल चल रहे होंगे. चलिए बारी-बारी से तमाम आसान से लेकर मुश्किल सवालों के जवाब जान लीजिए

प्र: आईपीएल 2026 फाइनल मुकाबला किन-किन टीमों के बीच खेला जाएगा

उ: मेगा टूर्नामेंट के 19वें संस्करण का फाइनल मैच वर्तमान चैंपियन आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. 

प्र: फाइनल मुकाबला किस स्टेडियम में खेला जाएगा?

उ: फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 


प्र: फाइल मुकाबला टीवी पर कितने बजे शुरू होगा?

उ: फाइनल मुकाबले के लिए टॉस 7:00 बजे और मैच 7:30 बजे शुरू होगा

प्र: फाइनल मैच किस चैनल पर देखा जा सकता है

उ: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर दिखाया जाएगा. इंग्लिश कमेंट्री के साथ स्टार स्पोर्ट्स 2 HD/SD (Star Sports 2 HD/SD) शामिल है. भारत में दर्शक इस मैच को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप्प और इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन लाइव भी देख सकते हैं 


प्र: फाइनल मुकाबले के टिकट बुकिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है?

उ: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल के लिए टिकट बुक करने के लिए 'आपको बुक माय शो' (BookMyShow) पर जाना होगा और "IPL 2026 Final" सर्च करना होगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को चुनने के बाद आपअपनी पसंदीदा सीटिंग कैटेगरी और सीट नंबर चुन सकते हैं. भुगतान UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से पूरा किया जा सकता है. बुकिंग सफल होने के बाद वेबसाइट पुष्टि के लिए मैसेज भेजता है. इसकी मदद से आप स्टेडियम जाकर एंट्री टिकट हासिल कर सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com