- भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य देश होंगे हिस्सा
- कहा, वही हाल होगा तो बिग थ्री मॉडल का हुआ था
- चार देश दूसरे सदस्य देशों को अलग करने की कोशिश में है
Four-Nation Tournament: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) का मानना है कि चार देशों का टूर्नामेंट आयोजत करने का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का विचार फ्लॉप साबित होगा. कहा कि BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली द्वारा प्रस्तावित चार देशों के टूर्नामेंट (four-nation tournament) का विचार उसी तरह से ‘असफल' साबित होगा जैसा कि ‘बिग थ्री (क्रिकेट खेलने वाले बड़े देश) मॉडल' हुआ था. पाकिस्तान टीम में विकेटकीपर की हैसियत से खेले लतीफ को लगता है कि इससे भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें अन्य सदस्य राष्ट्रों को अलग करने की कोशिश कर रही हैं.
मो. हफीज ने नसीम शाह को लेकर दिया सुझाव तो फैंस को आया गुस्सा..
लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘इस तरह का टूर्नामेंट खेलकर ये चार देश दूसरे सदस्य देशों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं जो अच्छा विचार नहीं है. मुझे हालांकि लगता है कि यह उसी तरह से फ्लॉप होगा जैसे कुछ वर्ष पूर्व लाए गए बिग थ्री मॉडल के साथ हुआ था.' पिछले सप्ताह गांगुली ने कहा था कि क्रिकेट के बड़े देशों के बीच 2021 तक चार देशों की टूर्नामेंट करने की योजना पर काम हो रहा है. इसके बारे में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चर्चा हो रही है. गांगुली ने कोलकाता में कहा था, ‘इस सुपर सीरीज की शुरुआत 2021 में होगी जिसमें भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया- के अलावा एक और टीम हिस्सा लेंगी. इसका पहला संस्करण भारत में खेला जाएगा.'
IPL से मिलने वाली करोड़ों की राशि कैसे खर्च करेंगे, पैट कमिंस ने बताया गर्लफ्रेंड का प्लान..
इस टूर्नामेंट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC को हर साल एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने के जवाब में ‘बिग थ्री' के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. ईसीबी ने एक बयान में कहा था कि वे इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘हम क्रिकेट खेलने वाले अन्य बड़े देशों के अधिकारियों से नियमित रूप से मिलते हैं जिससे कि हमने जो सीखा है उसे साझा किया जा सके और हमारे खेल को प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा की जा सके. दिसंबर में बीसीसीआई के साथ हुई बैठक में चार देशों के टूर्नामेंट का मुद्दा उठा था और हमने आईसीसी के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा का विकल्प खुला रखा है जिससे कि देखा जा सके कि इस कल्पना को साकार किया जा सकता है या नहीं.' गांगुली के अलावा बीसीसीआई के सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इस महीने की शुरुआत में ईसीबी के अधिकारियों से मुलाकात कर इस विचार पर चर्चा की थी, इसमें ईसीबी के अध्यक्ष कोलिन ग्रेव्स भी शामिल हुए थे.
वीडियो: डे-नाइट टेस्ट में पारी के अंतर से जीती टीम इंडिया
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं