विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2024

Rashid Khan: राशिद खान का अभी जी भरा नहीं, एक लाइन के पोस्ट में बताया अपना अगला प्लान

Rashid Khan says All eyes on next match: बांग्लादेश को शिकस्त देने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने अगले मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Rashid Khan: राशिद खान का अभी जी भरा नहीं, एक लाइन के पोस्ट में बताया अपना अगला प्लान
Rashid Khan

Rashid Khan says All eyes on next match: अफगानिस्तान की टीम ने अपने 'सुपर 8' मुकाबले के आखिरी मैच में बांग्लादेश को मात देते हुए 'सेमी फाइनल' का टिकट प्राप्त कर लिया है. हालांकि, टीम के कप्तान राशिद खान को अभी शुकून नहीं मिला है. जी हां, यह बात हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि उनके एक पोस्ट से यह बात झलक रही हैं. लोग स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश को शिकस्त देने के बाद उन्होंने खास पोस्ट किया है. अफगान धुरंधर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ''सबकी निगाहें अगले मैच पर है. यह जीत उन सभी अफगान प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया और हमें आगे बढ़ने का हौसला दिया.''

राशिद खान के पोस्ट से साफ झलक रहा है सभी फैंस अगले मुकाबले में उनकी टीम के प्रदर्शन पर अपनी निगाहें जमाए हुए हैं. उम्मीद है वह भी अपनी टीम को निराश नहीं करेंगे. 'सेमी फाइनल' मुकाबले में अफगानिस्तान की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला 27 जून को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा. 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में राशिद खान का प्रदर्शन

बात करें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में राशिद खान के अबतक प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए 7 मैच खेल चुके हैं. इस बीच उन्हें 14 सफलता हाथ लगी है. टूर्नामेंट में वह 2 बार 4 विकेट भी चटका चुके हैं. टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन खर्च कर 4 विकेट है. 

यह भी पढ़ें- राशिद खान के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टूट स्टार गेंदबाज का सबसे बड़ा कीर्तिमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Rashid Khan Arman, ICC T20 World Cup 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com