9.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! काफ़ी बड़ा झटका यहाँ पर पंजाब की टीम को लगता हुआ|
9.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
9.3 ओवर (1 रन) ओह!! ये तो केदार जाधव की तरह डाल दी गेंद बल्कि उनसे भी नीचे| इसे तो अंडर आर्म डेलिवरी मानी जायेगी| अम्पायर ज़रूर उन्हें इसपर वॉर्निंग देंगे| जी हाँ, कुछ ऐसा ही हुआ, अम्पायर ने जाकर तुरंत पराग को एक चेतावनी दी है| इस गेंद को सामने की तरफ पुश करते हुए सिंगल हासिल किया है|
9.2 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को गैप में ढकेला जहाँ से एक रन का मौका मिला|
9.1 ओवर (4 रन) चौका!!! बड़े ओवर की शकल यहाँ पर नज़र आती हुई| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को कट करते हुए कवर्स बाउंड्री से चार रन हासिल किया|
गेल स्टॉर्म के बीच टाइम आउट का हुआ समय| 9 ओवर की समाप्ति के बाद 82/1 पंजाब| गेल और राहुल की शानदार साझेदारी उनकी टीम को एक बड़े स्कोर की ओर लेकर जा रही है| सैमसन द्वारा गेंदबाज़ी में लगाए गए अभी तक के सारे हथियार बेकार साबित हुए हैं| अब आएगा मज़ा जब गेल का खुल चुका है बाज़ू!!
8.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! ये लीजिए ज़ख्मो पर नमक छिड़कते हुए गेल| फुल लेंथ की गेंद को लेग साइड ओर खेला| हवा में गई गेंद सीधे स्टैंड में जहाँ से गेल को मिला सिक्स|
8.5 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!!! क्रिस गेल को मिला 33 रनों के स्कोर पर जीवनदान| नही नही ये खिलाड़ी का कैच नही टपका सकते है आप| अब देखना होगा कि तेवतिया के द्वारा ये कैच ड्रॉप कितना महगा पड़ता है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेल बैठे गेल| हवा में गई गेंद सीधे गेंदबाज़ की ओर| लेकिन तेवतिया बॉल को पकड़ने में रहे नाकाम| बाल बाल बचे गेल यहाँ पर|
8.4 ओवर (4 रन) चौका!!! कट शॉट यहाँ पर गेल के बल्ले से देखने को मिला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर ऑफ साइड की ओर कट किया| गैप में गई बॉल जहाँ से मिला चार रन|
8.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर कट तो किया लेकिन रन का मौका नही बन सका| फील्डर के हाथ में सीधे गई बॉल|
8.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी होती हुई| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ़ खेलकर 1 रन लिया|
8.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए गेल| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद टप्पा खाती हुई बॉल शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के हाथ में गई| जहाँ से गेल ने भगाकर सिंगल लिया|
7.5 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए गेल| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नाकारा|
7.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
7.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! गेल के बल्ले से आया 81 मीटर लम्बा छक्का!! आधे पिच पर आप अगर उन्हें ऐसी गेंद डालेंगे तो वो बाहर ही जाकर गिरेगी| बड़े आराम से उसे रहकर पुल किया और मिड विकेट की दिशा से छह रन हासिल किये| गेल स्टॉर्म तो नहीं लेकिन उसकी एक हलकी सी झलक इस शॉट में ज़रूर नज़र आई है| टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद|
7.2 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
7.1 ओवर (4 रन) स्टोक्स आये और बाहर भी गए| उनकी पहली ही गेंद पर जड़ा चौका| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मार दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद बड़ी आसानी के साथ सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
6.6 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की तरफ कट किया| जहाँ से गेल ने तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा किया|
6.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई शॉटपिच गेंद को करार शॉट लगाया गेल ने यहाँ पर| कवर्स फील्डर के दाँए ओर से तेज़ी में गई गेंद| फील्डर के पास कोई मौका नही बन सका उसको फील्ड करने का और गेल के खाते में गया एक और बाउंड्री|
6.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.3 ओवर (4 रन) कैच ड्रॉप!!! 15 रनों पर राहुल को मिला स्टोक्स द्वारा जीवनदान| लॉन्ग ऑफ़ पर एक कैच टपका दिया| स्टोक्स जैसे फील्डर से इस तरह की चूक काफी कम देखने को मिलती है अब देखना ये है कि राहुल उसका कितना फायदा उठा पाते हैं| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उठाकर इस गेंद को हिट किया था, स्टोक्स ने अपने बाएँ ओर भागते हुए डाईव लगाई, गेंद तक पहुँच गए थे लेकिन हाथों में उसे लपक नहीं पाए| गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई और सीमा रेखा के पार चली गई एक टप्पे के बाद|
6.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
6.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 46/1 पंजाब| मैदान पर अभी भी गेल और राहुल टिक्के हुए है| जिसके कारण राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की परेशानी बढ़ती हुई नज़र आ रही है| ऐसे में संजू को कौन से गेंदबाज़ विकेट निकालकर देते है वो एक बड़ा सवाल होगा?
5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| स्क्वायर लेग पर शॉर्ट आर्म जैब करते हुए रन हासिल किया| 6 के बाद 46/1 पंजाब|
5.5 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा मिड ऑन फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5.4 ओवर (0 रन) बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ| कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका
5.3 ओवर (2 रन) मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारा इस गेंद को| फील्डर घेरे से उसके पीछे भागे और दो रनों पर सीमित कर दिया|
5.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
5.1 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील गेल के खिलाफ़ लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| हवा में गेंद थोड़ी सी हरकत करते हुए अंदर की ओर आई| ज्यादा स्विंग कर गई जिसकी वजह से पैड्स पर जा लगी| पॉइंट की तरफ गई, कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल और कसे हुए ओवर की समाप्ति| एक बहुत बड़ी विकेट गेल के रूप में आई| यहाँ से राजस्थान के पास वापसी का मौका|