14.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
14.4 ओवर (2 रन) दो रन!!! इसी के साथ कोलकाता का 100 रन पूरा हुआ| फुल लेंथ की गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद कीपर और स्लिपर के ऊपर से गई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर| जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
14.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर तेज़ी से कार्तिक ने पूर डाईव लगाते हुए एक रन पूरा किया|
14.2 ओवर (0 रन) फुल टॉस गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.1 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! आंद्रे रसेल नामक बड़ी मछली जाल में फंसती हुई| एक बड़ी विकेट पंजाब को एक अहम मोड़ पर मिलती हुई| डायरेक्ट हिट अर्शदीप द्वारा जिसने एक खतरनाक बल्लेबाज़ को पवेलियन लौटा दिया| मॉर्गन ने इस गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेला| रन की मांग हुई, अर्श ने उस गेंद को उठाया उर विकेट्स उड़ाई| इस दौरान रसेल क्रीज़ से थोड़ा बाहर रह गए| थर्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| 98/5 कोलकाता|
13.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की डाली हुई गेंद टप्पा खाकर नीचे रही जिसको मॉर्गन ने कवर्स की ओर खेला और एक रन लिया| कोलकाता को जीत के लिए 36 गेंदों पर 26 रन चाहिए|
13.5 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर, एक रन लिया|
13.4 ओवर (4 रन) चौका!!! एक बार फिर से रसेल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल गई फाइन लेग की ओर| सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
13.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर रसेल ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
13.2 ओवर (1 रन) कदमो का इस्तेमाल करते हुए मॉर्गन ने डीप पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन एक रन मिल जाएगा|
13.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
टाइम आउट का हुआ समय!!! 13 ओवर की समाप्ति के बाद 91/4 कोलकाता, 42 गेंदों पर 33 रनों की दरकार| मुकाबला फिलहाल पूरी तरह से कोलकाता की ओर झुका हुआ| लोकेश राहुल को विकटों की तलाश| क्या कोई ट्विस्ट आएगा?
12.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा| कोलकाता को जीत के लिए 42 गेंदों पर 33 रन चाहिए|
12.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर मॉर्गन ने स्वीप किया| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर पहुंची| इसी बीच मॉर्गन ने भागकर सिंगल लिया|
12.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को कट करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
12.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को रसेल ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
12.1 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
11.6 ओवर (0 रन) ओह!! एक और बेहतरीन यॉर्कर!!! पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चकमा दे ही दिया था|न रसेल ने सही समय पर बॉल को ब्लॉक कर दिया उसके बाद शमी को देखकर मुस्कुराने लगे| 88/4 कोलकाता|
11.5 ओवर (4 रन) चौका!!! अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| बाल बाल बचे बल्लेबाज़, गेंद अंदरूनी किनारा लेने के बाद लेग स्टम्प के काफी पास से फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
11.4 ओवर (0 रन) एक और बार जड़ में डाली गई गेंद जिसे रसेल ने मिड ऑन की तरफ हीव किया| फील्डर घेरे के अंदर थे, उनेक आगे गिर गई गेंद|
11.3 ओवर (0 रन) शमी बनाम रसेल!! पहली ही गेंद यॉर्कर जिसका बल्लेबाज़ के पास कोई जवाबी नहीं| ये मुकाबला रोमांचक होगा|
11.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
11.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिफ ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
आंद्रे रसेल अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए...
10.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता को लगता हुआ चौथा झटका| 66 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| राहुल त्रिपाठी 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे| दीपक हुड्डा के खाते में आती हुई पहली विकेट| आगे डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद शाहरुख खान जिन्होंने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर पकड़ा एक शानदार कैच| 83/4 कोलकाता|
10.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया|
10.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
10.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! त्रिपाठी के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया| फील्डर पीछे मौजूद नही| गैप में गई बॉल, मिला चार रन|
10.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला, एक रन मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को ऑफ साइड की ओर कट करते हुए एक रन निकाला| कोलकाता को जीत के लिए 30 गेंदों पर 22 रन चाहिए|