लियाम लिविंगस्टन अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
4.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर पंजाब की टीम को लगता हुआ!! लॉकी फर्ग्यूसन के हाथ लगी पहली विकेट| जॉनी बेयरस्टो 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे|
4.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
4.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
4.2 ओवर (4 रन) चौका!!! गब्बर के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!!! शानदार कवर्स ड्राइव!!! आगे डाली हुई बॉल को बल्लेबाज़ ने इस बार गैप में खेला, ख़राब गेंद को सही अंजाम तक पहुंचाते हुए, कवर्स की दिशा में ड्राइव किया गैप में गई बॉल, कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास उसे रोकने का गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
3.6 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
3.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
3.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
3.3 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! लेकिन काफी शानदार फील्डिंग डेविड मिलर के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!!! शॉर्ट कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने खेला और रन लेने भागे, फील्डर ने गेंद को उठाकर हवा में उड़ते हुए स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बल्लेबाज़ तेज़ी से क्रीज़ में आए| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने रिप्ले में देखा की बल्लेबाज़ सही समय पर क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला, एक रन मिल गया|
3.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
3.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
2.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
2.5 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
2.4 ओवर (4 रन) शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, इसी के साथ जॉनी बेयरस्टो ने अपना खाता बाउंड्री लगाया खोला!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
2.3 ओवर (1 रन) हवा में गेंद थर्ड मैन की दिशा में| फील्डर आगे आते तो शायद ये एक कैच हो सकता था लेकिन जगह पर रहकर ही बॉल को रोका| एक टप्पा बाद गेंद उनतक गई| आगे आकर बाहर की गेंद को धवन ने कट कर दिया था|
2.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|
2.1 ओवर (4 रन) चौका! एक और लेमन कट, दो चौके मारे हैं धवन ने अभी तन और वो दोनों लेमन कट!! खुशकिस्मत रहे कि स्टम्प्स पर बॉल नहीं लगा और कीपर की बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
जॉनी बेयर्सटो नम्बर तीन पर आयेंगे...
1.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कप्तान ने निकाला कप्तान का विकेट यहाँ पर!!! मयंक अग्रवाल 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हार्दिक पंड्या के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाना चाहते थे| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले के स्टिकर के पास लगकर शॉर्ट मिड ऑन की ओर हवा में गई जहाँ से राशिद खान ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 11/1 पंजाब|
1.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई इस गेंद को मयंक ने डिफेंड करने का मन बनाया|
1.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आउटसाइड थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया|
1.2 ओवर (4 रन) चौका! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| भाग्यशाली रहे शिखर धवन यहाँ पर| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई ऑफ स्टम्प्स को मिस कर गई और कीपर के दाँए ओर से गैप से फाइन लेग की ओर गई मिला चार रन|
1.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने खुद कप्तान हार्दिक पंड्या आए...
0.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
0.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ मयंक ने अपना खाता खोला!!! ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन फील्डर के सर की ऊपर से शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, गेंद टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
0.2 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑफ साइड की ओर पुश किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
0.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मयंक ने डिफेंड किया|
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ गुजरात टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है, जबकि पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार शिखर धवन और मयंक अग्रवाल के कन्धों पर होगा, वहीँ गुजरात के लिए पहला ओवर लेकर मोहम्मद शमी तैयार...
(playing 11 ) गुजरात (प्लेइंग इलेवन) - मैथ्यू वेड, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकंडे
(playing 11 ) पंजाब (प्लेइंग इलेवन) - मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टन, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडीयन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह
टॉस गंवाकर बात करने आए पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने बताया कि जी हाँ मैं भी अगर टॉस जीता तो गेंदबाज़ी ही करना पसंद करता लेकिन अब हमें बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर एक अच्छा टोटल खड़ा करना होगा| जाते-जाते मयंक ने कहा की एक बदलाव आज के अहम मैच में किया गया है|
टॉस जीतकर बात करने आए गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि हम गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे पंड्या ने बोला कि ड्यू भी बाद में आने वाली है जिसको देखकर हमने चेज़ करने का सोचा है| जाते-जाते हार्दिक ने कहा कि हम ने टीम में कुछ बदलाव किया है|
टॉस - गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया...
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं..
जबकि हार्दिक की सेना अपने जीत की हैट्रिक लगाने के फ़िराक में होगी| अब बात करते है दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के अब तक किये गए प्रदर्शन की तो पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल अभी तक अपने फॉर्म में नज़र नहीं आए हैं| तो वहीँ शिखर धवन का भी बल्ला पंजाब की टीम में आने के बाद खामोश हो गया है| जबकि लियाम लिविंगस्टन ने मिडिल ऑडर में अभी तक बेहतर खेल पंजाब की टीम के लिए दिखाया है| वहीँ गुजरात के लिए अभी तक गेंदबाज़ी बेहतर रही हैं तो वहीँ बल्लेबाज़ी में भी सभी ने अपने बेहतरीन फॉर्म को दिखाया है| खैर अब देखना हैं कि कौन सी टीम 2 पॉइंट्स अपने खाते अर्जित कर लेती हैं? तो रेडी रहिये इस मैच को देखने के लिए हमारे साथ!!!
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन टी20 लीग के मुकाबले नंबर 16वें में हमारे साथ जहाँ पंजाब और गुजरात के बीच मुंबई के मैदान पर दिलचस्प मैच होने जा रहा है| जहाँ एक ओर मयंक की सेना ने अभी तक तीन मैच खेले है जिसमे से उन्हें दो में जीत तो एक में हार का मुँह देखना पड़ा है| पॉइंट्स टेबल में पंजाब की टीम 4 अंक लेकर चौथे नंबर पर मौजूद है| जबकि गुजरात की टीम ने अभी तक दो ही मुकाबले खेले है और दोनों में ही जीत हासिल किया है और पॉइंट्स टेबल में 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज़ है| ऐसे में जहाँ पंजाब के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है क्यों कि मयंक नहीं चाहेंगे कि उनकी टीम हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पीछे हो जाए|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ इस बल्लेबाज़ ने भी खोला अपना खाता| पैड्स पर तेज़ गति से डाली गई गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ महज़ फ्लिक करना था और वही किया और चौका बटोर लिया| 5 के बाद 38/2 पंजाब|