पिछले दिनों World Cup 2023 से पहले जब मूल टीम में चयनित अक्षर पटेल (Axar Patel) चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, तो विश्व कप से बाहर होना उन्हें खासा गम दे गया, लेकिन इस गम को भुलाते हुए अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 (Ind vs Aus T20 series) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाया कि वह बड़े गम को पीछे छोड़ चुके हैं. चौथे टी-20 में अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी की और तीन विकेट चटकाकर वह प्लेयर ऑफ द मैच बने. लेकिन इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद अक्षर पटेल को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टी20 टीम से बाहर रखा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. इस दौरे के लिए अक्षर को सिर्फ वनडे टीम में जगह दी गई है. और अक्षर के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए प्रशंसकों के बीच खासी बहस चल रही है कि लेफ्टी स्पिनर को टीम से बाहर क्यों रखा गया है. वहीं, अब अक्षर पटेल ने इंस्टाग्राम पर गूढ़ मैसेज पोस्ट किया है, जिसके फैंस अलग-अलग और अपने हिसाब से मायने निकाल रहे हैं.
रिंकू सिंह का यह छक्का भी सुपर से ऊपर है
अब तो रिंकू के छक्कों की बात बहुत दूर तक जाएगी
अक्षर ने पोस्ट करते हुए रहस्यमयी पोस्ट में लिखा, "चुपचाप आगे बढ़ो. केवल तभी बोलो, जब चेकमेट (मात) कहने का समय आ जाए" अब यह संदेश क्या कह रहा है, या अक्षर पटेल क्या कहना चाहते हैं, इसे ही फैंस डिकोड करने में लगे हैं. हर कोई इसे अपने-अपने तरीके से डिकोड करने में लगा है.
'विश्व कप शुरू होने के चार-पांच दिन बाद अभ्यास शुरू कर दिया था'
वहीं, अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बाद संवाददाताओं से विश्व कप से बाहर होने पर कहा, ‘निश्चित तौर पर इससे किसी को भी निराशा होती. विश्व कप भारत में हो रहा था लेकिन मैं चोटिल हो गया. शुरुआत के कुछ दिनों तक में इसके बारे में सोच रहा था कि चोट के कारण मैं नहीं खेल पा रहा हूं.' उन्होंने कहा,‘लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी इसलिए 5-10 दिन बाद मैंने फिर से अभ्यास शुरू कर दिया, लेकिन जब आप चोट के कारण बाहर हो जाते हैं और उन 5-10 दिन में कुछ भी नहीं कर पाते हैं तो आपको बुरा लगता है. इसके बाद मैंने अपनी पुरानी दिनचर्या शुरू कर दी थी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं