विज्ञापन

'शायद वह घर पर भी खिड़की से लड़ता हो', वासन का गंभीर पर निशाना, जानें क्यों हेड कोच को 'बुली' करार दिया

Atul Wassan lambasted on Gautam Gambhir: अतुल वासन ने हाल ही में एक पोडकास्ट में गौतम गंभीर को लेकर काफी अहम बातों पर रोशनी डाली.

'शायद वह घर पर भी खिड़की से लड़ता हो',  वासन का गंभीर पर निशाना, जानें क्यों हेड कोच को 'बुली' करार दिया

टीम इंडिया के हेड कोच गाहे-बेगाहे मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर रहते हैं. इस साल ही उनके मार्गदर्शन में भारत ने टी20 विश्व कप जीता, लेकिन  अभी भी किसी न किसी बात को लेकर गौतम पर उंगली उठती रहती है. अब पूर्व पेसर और दिल्ली के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेल चुके अतुल वासन  ने गंभीर को टीम के माहौल में “बुली” (धमकाने वाला) कररा दिया है. गौतम गंभीर ने 10 जुलाई 2024 को राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय पुरुष टीम के हेड कोच का पद संभाला था. उनके कार्यकाल में मिले-जुले नतीजे देखने को मिले हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 को मिलाकर तीनों खिताब एक साथ जीतने वाली पहली टीम बनी.

हालांकि, इसी दौरान टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन काफी गिरा है. भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में करारी हार मिली, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी एक दशक बाद गंवानी पड़ी. इन खराब नतीजों के बावजूद बीसीसीआई लंबे समय तक गंभीर का समर्थन करती दिख रही है और उनके कॉन्ट्रैक्ट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप से आगे और संभवतः 2028 T20 वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की चर्चा चल रही है. विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में अतुल वासन ने गंभीर के व्यक्तित्व और मैनेजमेंट स्टाइल की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि गंभीर का आक्रामक रवैया उनके शुरुआती दिल्ली क्रिकेट के दिनों से ही रहा है.

वासन ने कहा, 'मैं उसे बचपन से जानता हूं. मेरे उसके साथ मतभेद रहे हैं. उसके साथ मामला ‘माय वे या हाईवे' जैसा है. वह ऐसा ही है और दिल्ली क्रिकेट में भी वह काफी बुली करता था. उसका स्वभाव शुरू से ऐसा ही रहा है. वह पैसे वाले परिवार से आता है, बेहतरीन खिलाड़ी है और समझदार भी है.' पूर्व पेसर ने कहा, 'उसका अहंकार एक अलग स्तर पर है. उसे लगता है कि अगर वह सुबह को रात कह दे, तो लोग उसे मान लेंगे. या तो आप लाइन में लग जाओ, नहीं तो आप उसके निशाने पर आ जाते हैं. वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, लेकिन उसने क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल किया है और उसका यही स्वभाव उसके काम भी आया.'  वासन ने यह भी कहा कि गंभीर का टकराव वाला स्वभाव ही उनकी सफलता का कारण बना, लेकिन सवाल यह है कि क्या वही रवैया कोचिंग में भी काम आएगा.

उन्होंने कहा, 'वह जैसा खिलाड़ी बना, वह उसके स्वभाव की वजह से बना. वह लड़ाई किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकता था. शायद वह घर पर भी खिड़की से लड़ता हो, लेकिन अब वह नहीं समझ पा रहा कि कब रुकना है, इसलिए वह विराट कोहली से भिड़ता रहता है. यह जरूरत से ज्यादा आक्रामक और दिल्ली वाली ‘अल्फा-मेल' मानसिकता है.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com