Sri Lanka Women tour of Pakistan, 2022: पाकिस्तान के दौरे पर आई श्रीलंका की महिला टीम को पाकिस्तानी महिला टीम ने वनडे और टी-20 सीरीज में हरा दिया. एक ओर जहां टी-20 सीरीज में पाकिस्तानी महिला टीम ने श्रीलंकाई टीम का पूर्ण सफाया किया तो वहीं वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीतने में सफलता पाई, सीरीज का तीसरा वनडे मैच श्रीलंका ने 93 रन से जीता था. बता दें कि इसी सीरीज में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज फातिमा सना (Fatima Sana) ने अपनी गेंदबाजी के दौरान कुछ ऐसी गेंदें फेंकी है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर अब हो रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में बाबर फिर तोड़ेंगे कोहली का विराट रिकॉर्ड, रचा जाएगा नया इतिहास
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
दरअसल दूसरे वनडे मैच के दौरान फातिमा सना (Fatima Sana) ने श्रीलंका की बैटर सचिनी निसानसल को डक पर क्लिन बोल्ड कर दिया. फातिमा की यह गेंद इतनी शानदार थी कि आउट होने के बाद भी श्रीलंकई बैटर काफी समय तक शॉक में रही औऱ गेंदबाज फातिमा को देखती रही.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उमरान मलिक ने खोला राज, बताया वकार यूनुस को नहीं बल्कि इन गेंदबाजों को मानते हैं आदर्श
हुआ ये कि फातिमा ने सचिनी के खिलाफ सही रणनीति के साथ गेंदबाजी की और 'स्लो यॉर्कर' पर बोल्ड कर श्रीलंकाई बैटर को चौंका दिया. यह गेंद इतनी कमाल की थी कि सचिनी को लगा कि वो इसे आसानी के साथ खेल लेंगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और गेंद हवा में तैरते हुए स्टंप के नीचले हिस्से में जा लगी. ललचाई यॉर्कर पर बोल्ड होकर सचिनी निसानसल हैरान रह गई और उनके रिएक्शन को देखकर समझा जा सकता था कि उन्हें इस तरह से आउट होने में काफी परेशानी हुई है. फातिमा की इस यॉर्कर को देखकर क्रिकेट फैन्स हैरान और रिएक्ट कर रहे हैं.
Glimpses of Abdul Razzaq's slow and dipping yorkerspic.twitter.com/63QYGp3xXY
— Israr Ahmed Hashmi (@IamIsrarHashmi) June 3, 2022
मैच जीतने के लिए रची गई साजिश, अचानक दो बल्लेबाजों को कराया गया 'रिटायर आउट'- Video
सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है. अब पाकिस्तानी महिला गेंदबाजों ने भी अपनी सटीक गेंदबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान कर दिया है. इस मैच में फातिमा ने 4 विकेट लिए और पाकिस्तानी महिला टीम 73 रन से मैच जीतने में सफल रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं