विज्ञापन

पाकिस्तान का हैरतअंगेज ऐलान, लिया टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला

पाकिस्तान का हैरतअंगेज ऐलान,  लिया टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की फाइल फोटो
X: social media

Pakistan decided not to play against India: पाकिस्तान सरकार ने हैरतअंगेज फैसला लेते हुए अगले महीने खेले जाने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में भारत के खिलाफ (India VS Pakistan) न खेलने का फैसला किया है. टूर्नामेंट के तय शेड्यूल के अनुसार यह मैच 15 फरवरी को श्रीलंका में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना प्रस्तावित है.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)  ने टूर्नामेंट में भाग लेने की बाबत ने पिछले हफ्ते अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार पर छोड़ दिया था और सोमवार तक निर्णय लेने की बात कही थी. और अब पाकिस्तान सरकार ने जहां टी20 विश्व कप में बाकी टीमों के खिलाफ खेलने का फैसला किया है, तो वहीं भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करने का निर्णय किया है. मतलब पाकिस्तान टीम मेगा इवेंट में 15 फरवरी को खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले में नहीं खेलेगी. कुल मिलाकर पाकिस्तान सरकार और पीसीबी का यह फैसला क्रिकेट जगत के लिए ऐसे समय बहुत हैरान करने वाला है, जब टी20 विश्व कप शुरू होने की कगार पर खड़ा है. जाहिर है कि पाकिस्तान के इस फैसले के बाद इसके कई आयाम और असर देखने को मिलेंगे और देखने वाली बात यह होगी कि ICC अब क्या फैसला लेती है

भारत के पक्ष में हुई थी वोटिंग

करीब डेढ़ महीने पहले बांग्लादेश में हिंदुओं की नृशंस हत्या के बाद पैदा हुए हालात के बाद पिछले दिनों बांग्लादेश के मेगा इवेंट में खेलने के लिए भारत न आने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश को मेगा इवेंट से बाहर कर कर दिया था. इसी मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश का न केवल समर्थन किया था, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसी मुद्दे पर आईसीसी की बैठक में हुई वोटिंग में बांग्लादेश के समर्थन में वोटिंग की थी, लेकिन 12 पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देश और 4 एसोसिएट्स देशों की वोटिंग में यह मुद्दा 14-2 से भारत के पक्ष में गया था. ICC ने साफ तौर पर कहा था कि भारत में अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन को लेकर बांग्लादेश के खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी खतरा नहीं है.  ICC ने बांग्लादेश की तटस्थ स्थान पर मैच के आयोजन की मांग को सिरे से नकार दिया, लेकिन पाकिस्तान ने खुले तौर पर बांग्लादेश को बाहर किए जाने की न केवल खुलकर आलोचना की, बल्कि यह भी तय किया कि वह मेगा इवेंट में खेलने का फैसला देश की सरकार से विचार-विमर्श के बाद करेगा.

अब क्या फैसला लेगी ICC?

निश्चित तौर पर विश्व क्रिकेट ने पाकिस्तान से इस फैसले की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं ही की थी. और अब भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले के बाद विश्व क्रिकेट में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है. पाकिस्तान ने कुल मिलाकर गेंद ICC के पाले में सरकाने के साथ ही पैतृक संस्था के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण हालात पैदा कर दिए हैं. अब जबकि मेगा इवेंट शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है और मैच का आयोजन को लेकर कई तरह के इंतजाम करने होते हैं, पाकिस्तान ने ICC के लिए खासी असमंजस और असहज स्थिति पैदा कर दी है. अब यहां से यह देखना खासा रुचिकर होगा कि आईसीसी इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या फैसला लेती है?

मुस्तिफजुर रहमान को बाहर करने से तूल पकड़ा था विवाद

कुछ महीने पहले बांग्लादेश में हिंदुओं की नृशंस तरीके से हत्या के बाद भारत में एक बड़े वर्ग के तीखे विरोध के बाद  BCCI ने बांग्लादेशी लेफ्टी मीडियम पेसर मुस्तिफजुर रहमान को IPL से बाहर क्या किया कि बांग्लादेश ने अहंकारी और बदले वाला रवैया अख्तियार कर लिया, तो इसमें पहले से ही मौका ढूंढ रहे पड़ोसी पाकिस्तान को भी हाथ धोने का मौका मिल गया. इसी के तहत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के तर्कविहीन मुद्दे को उठाकर विश्व कप के तहत भारत में होने वाले अपने मैच न खेलने का ऐलान कर दिया. ICC के खूब समझाने और बांग्लादेशी क्रिकेटरों के भी मेगा इवेंट में खेलने की इच्छा के बावजूद बांग्लादेशी सरकार जब अपनी टीम को भारत में न भेजने के फैसले पर जिद्दी बनी रही तो ICC के पास फैसला लेने का कोई विकल्प नहीं ही बचा था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com