जिसके बाद कुछ देर तक तो विकेट नहीं गिरा लेकिन जैसे डेरिल मिचेल (27) ने बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गँवा वैसे ही विकटों का सिलसिला बरकरार हो गया| पहले नीषम तो उनके बाद कप्तान केन विलियमसन 25 रन बनाकर रन आउट हो गए| एक समय तो कीवी टीम की बल्लेबाज़ी पूरी तरह से भीखर गई थी लेकिन डेवोन कॉनवे (27) ने कुछ देर तक बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुँचाया| वहीँ जैसे वो आउट हुए वैसे ही एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए| अंत में कीवी टीम के नीचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ सिंगल डबल और बाउंड्री लगाते हुए टीम के स्कोर को 134 रनों तक ले गए|
मिली जोली बल्लेबाज़ी के बदौलत न्यूज़ीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के सामने 135 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई कीवी टीम ने शुरुआत तो सही तरह से किया और पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़ा| इसी बीच पहला झटका मार्टिन गप्टिल (17) के रूप में न्यूज़ीलैंड की टीम को लगा|
19.6 ओवर (0 रन) आउट!!! बोल्ड!! हारिस रऊफ के नाम चौथी सफलता!! 6 रनों पर मिचेल की पारी हुई समाप्त| 134 रन ख़त्म हुई न्यूजीलैंड की पारी यानी पाकिस्तान के सामने 135 रनों का लक्ष्य| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| पुल मारने गए थे लेकिन बीट हुए और ऑफ़ स्टम्प के टॉप पर जाकर लग गई गेंद और बूम| एक अच्छी गेंदबाजी यहाँ पर देखने को मिली|
19.5 ओवर (4 रन) चौका! महत्वपूर्ण बाउंड्री बल्लेबाज़ी टीम के लिए आती हुई| गेंदबाज़ काफी निराश दिखे| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
19.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलता हुआ यहाँ पर, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
19.3 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया रन, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर तक गई गेंद जहाँ से रन भाग लिया|
19.2 ओवर (2 रन) हाफ चांस लेकिन चूक गए बाबर!! सिंगल मिल जाएगा मिचेल को यहाँ पर| मिड ऑफ़ पर चिप कर दिया था और हवा में थी गेंद| बाबर ने अपने बाएँ ओर भागकर कैच का ट्राई किया लेकिन लपक नहीं पाए|
19.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
18.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट मोहम्मद हफीज बोल्ड शाहीन अफरीदी| 8 रन बनाकर सीफर्ट लौटे पवेलियन| अफरीदी के हाथ पहली सफलता| कोण से बाहर निकलती गेंद पर क्रॉस मारने गए| बाहरी किनारा लेकर पॉइंट फील्डर की तरफ खिल गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 125/7 न्यूजीलैंड| बड़े स्कोर से चूक गई कीवी टीम|
18.5 ओवर (4 रन) चौका! लैप शॉट और बाउंड्री हासिल हुई| पहले ही ऑफ़ स्टम्प पर जाकर इस गेंद को फुल टॉस बनाया, गेंद फाइन लेग फील्डर को बीट करते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
18.4 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की एक और अपील!! अम्पायर फिर से सहमत नहीं दिहे| सही फैसला, लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी ये गेंद| लेग बाई के रूप में आया सिंगल|
18.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.2 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! अब पाकिस्तान के पास एक ही रिव्यु बचा है| बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर लग रही थी| थर्ड अम्पायर ने भी इसे नॉट आउट करार दिया|
18.1 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद को पुल मारने गए लेकिन गति से चकमा खा गए| कोई रन नहीं|
17.6 ओवर (1 रन) तीन रनों का एक बेहतरीन और सफल ओवर हुआ समाप्त जहाँ से दो बड़े विकेट आये| सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला, एक रन हासिल किया|
17.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल यहाँ पर, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| कोई रन नहीं|
17.4 ओवर (2 रन) दुग्गी से खाता खोला, मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से दो रन बटोर लिया|
17.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट हसन अली बोल्ड हारिस रऊफ| एक ही ओवर में दो विकेट| 13 रन बनाकर फिलिप्स लौटे पवेलियन| पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट बाउंड्री के पार मारना चाहते थे| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद और फील्डर की गोद में चली गई| अब यहाँ से पकिस्तान रन गति पर रोक लगाने को देखेगी| 116/6 न्यूजीलैंड|
17.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
17.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट बाबर आजम बोल्ड हारिस रऊफ| गति से चकमा खा गए बल्लेबाज़| बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन एलिवेशन नहीं हासिल हो पाया| बाउंड्री लाइन को टपाना चाहते थे लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| सीधा फील्डर की गोद में गई गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, एक बड़ी विकेट अहम समय पर आई| अब पकिस्तान टीम मुकाबले में ऊपर आ चुकी है| 116/5 न्यूजीलैंड|
16.6 ओवर (4 रन) चौका!!! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.5 ओवर (1 रन) यॉर्कर गेंद को गाइड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में गई जहाँ से एक रन मिला|
16.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.3 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर एक रन निकाला|
16.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
16.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
15.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला, गैप से दो रन हासिल हुआ| 107/4 न्यूजीलैंड|
15.5 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को खेला, सिंगल ही मिल पायेगा|
15.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक ही रन मिलेगा|
15.3 ओवर (1 रन) इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को कवर्स की तरफ खेला, एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़|
15.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! सामने की तरफ उठाकर मारा, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|
15.1 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इसी बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें हारिस रउफ ने सबसे अधिक 4 विकेट निकालकर दिया| जबकि इनका साथ देते हुए मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम और शाहीन अफरीदी ने 1-1 शिकार अपने नाम किया| अब देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम कितनी जल्दी इस लक्ष्य को अपने नाम करती हैं| या फिर न्यूज़ीलैंड की टीम इस स्कोर को डिफेंड करते हुए जीत अपने नाम करती हैं|