विज्ञापन

Pakistan vs Bangladesh 1st ODI Live Streaming: शुरू होगी वनडे वर्ल्ड 2027 की तैयारी, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

Pakistan vs Bangladesh 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और बांग्लादेश आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटेंगी.

Pakistan vs Bangladesh 1st ODI Live Streaming: शुरू होगी वनडे वर्ल्ड 2027 की तैयारी, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
Pakistan vs Bangladesh 1st ODI Live Streaming and Live Telecast Details

Pakistan vs Bangladesh 1st ODI Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान सुपर-8 से बाहर हो गई थी. जबकि बांग्लादेश ने हिस्सा नहीं लिया था. दोनों टीमें अब तीन वनडे मैचों की सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है. इस सीरीज से दोनों देश अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत करेंगे. पाकिस्तान पहले ही साफ कर चुका है कि वो चार डेब्यूटेंट को मौका देगा. देखना दिलचस्प होगा कि बाबर आजम के बिना पाकिस्तान क्या बांग्लादेश को उसके घर पर हरा पाती है या नहीं. इसके अलावा शाहीन की कप्तानी का टेस्ट भी होगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है. 

तीन खिलाड़ी कर रहे डेब्यू

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 मार्च से होने जा रहा है. वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने बताया है कि ढाका में होने वाले पहले वनडे में तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे. उन्होंने कहा कि साहिबजादा फरहान, माज सदाकत और शमील हुसैन पहले एकदिवसीय मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे.

साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा था. फरहान टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 6 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 383 रन बनाए थे. फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो शतक लगाए थे. फरहान की हालिया फॉर्म को देखते हुए ही उन्हें अब वनडे टीम में शामिल किया गया है.

अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फरहान टी20 और लिस्ट-ए क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. उन्होंने बताया कि माज सदाकत पाकिस्तान की ओर से पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे. कप्तान अफरीदी ने बताया कि शमील हुसैन नंबर तीन की पोजीशन पर खेलते हुए दिखाई देंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि ये तीनों खिलाड़ी इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करेंगे.

कब और कहां होगा मुकाबला

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच पहला वनडे ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच बुधवार 11 मार्च को होगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच

पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि 1:15 पर मैच का टॉस होगा.

कहां देख पाएंगे लाइव?

भारत में किसी भी चैनस पर मैच का लाइव टेलिकास्ट नहीं होगा. 

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: धमाकेदार होगी शुरुआत, सीजन ओपनर में इस टीम का सामना करेगी RCB, सामने आया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें: ट्रेन में टीटी ने पूछा-शिवम दुबे कौन है? वो क्रिकेटर? पत्नी बोलीं-वो यहां क्यों आएगा...थर्ड AC से मुंबई पहुंचा टीम इंडिया का स्टार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com