विज्ञापन

'पाकिस्तान मारेगा यू-टर्न', भारतीय पूर्व दिग्गज चेतन शर्मा का बॉयकॉट मामले में बड़ा दावा

Chetan Sharma on Pakistan T20 World Cup: पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ चेतन शर्मा को उम्मीद है कि बांग्लादेश चुनावों के बाद पाकिस्तान भारत के साथ मैच का बॉयकॉट खत्म कर देगा. पाकिस्तान सरकार अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ खेलने की इजाज़त नहीं दी है.

'पाकिस्तान मारेगा यू-टर्न', भारतीय पूर्व दिग्गज चेतन शर्मा का बॉयकॉट मामले में बड़ा दावा
T20 World Cup 2026: Chetan Sharma on Pakistan T20 World Cup:

Chetan Sharma on Pakistan:  पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ चेतन शर्मा को उम्मीद है कि बांग्लादेश चुनावों के बाद पाकिस्तान भारत के साथ मैच का बॉयकॉट खत्म कर देगा.  पाकिस्तान सरकार अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ खेलने की इजाज़त नहीं दी है.  पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ चेतन शर्मा को लगता है कि 12 फरवरी के बाद पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले से पीछे हट जाएगा.  पाकिस्तान सरकार ने टीम को भारत के खिलाफ खेलने की इजाज़त नहीं दी है, जबकि 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच खेला जाने वाला है.

पीसीबी ने अभी तक आईसीसी को बॉयकॉट के बारे में औपचारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन चेतन शर्मा का मानना ​​है कि पाकिस्तान जल्द ही अपना फैसला बदल देगा, क्योंकि उनका दावा है कि यह कदम राजनीतिक मकसद से उठाया गया है.  उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पाकिस्तान के मिलिट्री चीफ दखल दे सकते हैं और खेल को राजनीति से अलग रखने के लिए कह सकते हैं.

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने एक बड़ा दावा किया है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले से पीछे हट जाएगा. इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए चेतन शर्मा ने कहा,“बांग्लादेश के खिलाड़ियों की क्या गलती थी? कोई नहीं. यह राजनीति है. बांग्लादेश में 12 तारीख को चुनाव हैं. उसके बाद, आप देखेंगे कि वे अपना फैसला बदल देंगे".

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "एक बयान आएगा जिसमें कहा जाएगा, ‘जनता की भावनाओं को देखते हुए, क्रिकेट को नुकसान नहीं होना चाहिए, पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलेगा. यह रुख अभी भी सिर्फ बांग्लादेश चुनाव के बारे में है.  मैं एक राजनेता रहा हूं, मैंने चुनाव लड़ा है।. चुनाव के बाद, हो सकता है कि मिलिट्री चीफ भी कहें कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए और मैच होना चाहिए.”

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com