Pakistan vs USA T20 World Cup LIVE Score: कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 12वें मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को बाबर आजम के रूप में तीसरा झटका लगा, जो 46 रन बनाकर आउट हुए. आउट होने से पहले उन्होंने साहिबजादा फरहान के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की. जबकि शैडली वैन शल्कविक ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए हैं. उन्होंने एक ही ओवर में सलमान आगा और सैम अयूब का शिकार किया. आउट होने से पहले सैम ने साहिबजादा फरहान के साथ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 54 रनों की साझेदारी की. (Live Scorecard)
इससे पहले, यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. अमेरिकी टीम में दो बदलाव किया गया है. जबकि पाकिस्तान एक बदलाव के साथ उतरी है. पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में सलमान मिर्जा को ड्रॉप किया गया है. जबकि उस्मान तारिक खेल रहे हैं. उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन पर फैंस ने सवाल उठाए हैं. यूएसए ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में हराकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था. जबकि मोनांक पटेल की अगुवाई में टीम ने जारी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया था. यूएसए ने दिखाया कि है कि वह अपना होमवर्क अच्छे से करके आई है. दूसरी तरफ पाकिस्तान है, जो पिछली हार का बदला लेने के लिए बेकररा है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. वहीं इस मैच पर बारिश का भी साया है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.
संयुक्त राज्य अमेरिका प्लेइंग इलेवन: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर.
Pakistan vs USA Live Score And Updates T20 World Cup 2026 Group A match Straight From Sinhalese Sports Club, Colombo
PAK Vs USA LIVE Score: बाबर अर्द्धशतक के करीब
बाबर आजम अर्द्धशतक के करीब हैं. आखिरी ओवर से 11 रन आए हैं. बाबर के बल्ले से ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका आया था. बीते दो ओवर में जिस तरह से बल्लेबाजी हुई है, उससे एकदम से चीजें बदल दी हैं पाकिस्तान के लिए. पाकिस्तान का रन रेट 9.5 का है. बीते 5 ओवरों से 58 रन आए हैं. बाबर और फरहान के बीच साझेदारी 77 रनों की हो चुकी है.
14.0 ओवर: पाकिस्तान 133/2
PAK Vs USA LIVE Score: बाबर आजम ने बदला गियर
बाबर आजम ने अपना गियर बदला है. पिछले ओवर में उन्होंने छक्के से गेंदबाज का स्वागत किया. फिर उन्होंने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर बाउंड्री बटोरी. आखिरी ओवर से 21 रन आए हैं. बाबर आजम के अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4500 से अधिक रन हो चुके हैं.
13.0 ओवर: पाकिस्तान 122/2
PAK Vs USA LIVE Score: पाकिस्तान के 100 रन पूरे
पाकिस्तान के 100 रन पूरे हो चुके हैं. साहिबजादा फरहान बाउंड्री बटोर रहे हैं, जिससे पाकिस्तान का रन रेट 8.42 के करीब बना हुआ है. पाकिस्तान ने बीते 5 ओवर में 41 रन बटोरे हैं, लेकिन प्रेशर बाबर पर बना हुआ है. बाबर और फरहान के बीच साझेदारी 51 रनों की हो चुकी है. बाबर को अपना गियर बदलना होगा. क्योंकि उनके आने के बाद से रन रेट स्लो हुआ है. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं.
12.0 ओवर: पाकिस्तान 101/2
PAK Vs USA LIVE Score: आखिरी ओवर से 6 रन
आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. बाबर काफी स्लो खेल रहे हैं और इससे साहिबजादा फरहान पर प्रेशर बढ़ रहा है और वो हर ओवर में बाउंड्री बटोर रहे हैं. बाबर ने 16 गेंदों का सामना किया है और वो 13 रन बना चुके हैं. दूसरी तरफ फरहान हैं, जिन्होंने 31 गेंदों में 55 रन बनाए हैं.
11.0 ओवर: पाकिस्तान 91/2
PAK Vs USA LIVE Score: 10 ओवर पूरे
जब से बाबर आजम क्रीज पर आए हैं पाकिस्तान का रन रेट गिर गया है. पाकिस्तान का रन रेट, जो पावरप्ले के खत्म होने पर 10 का था, अब 8.46 का है. बीते पांच ओवरों में सिर्फ 32 रन आए हैं. हालांकि, स्कोरबोर्ड दोनों ने चलाए रखा है. बाबर और फरहान स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब है.
10.0 ओवर: पाकिस्तान 85/2
PAK Vs USA LIVE Score: साहिबजादा फरहान का अर्द्धशतक
साहिबजादा फरहान ने अपना अर्द्धशतक जड़ा. 27 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. यह टी20 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से आया पहला अर्द्धशतक है.
PAK Vs USA LIVE Score: साहिबजादा फरहान अर्द्धशतक की ओर
साहिबजादा फरहान अपनी फिफ्टी की ओर है. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा था. जबकि उसके पिछले ओवर में 6 रन आए थे. बाबर की स्लो पारी जारी है.
9.0 ओवर: पाकिस्तान 75/2
PAK Vs USA LIVE Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका
पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है. शैडली वैन शल्कविक ने फिर शिकार किया. ओवर की पहली गेंद और ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट आया. पाकिस्तानी कप्तान को शाल्कविक ने जाल में फंसाया. शॉर्ट बॉल और धीमी गति की थी, सलमान आगा ने इसे डीप स्क्वार लेग में खेल दिया, जहां जहांगीर ने अच्छा कैच लपका. शैडली वैन शाल्कविक ने एक ओवर में दो विकेट लिएॉ. वह इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक छह विकेट ले चुके हैं.
6.0 ओवर: पाकिस्तान 56/2
PAK Vs USA LIVE Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका
पाकिस्तान को पहला झटका लगा. सैम अयूब को जाना होगा. शैडली वैन शाल्कविक ने ओपनिंग पार्टनरशिप तोड़ी. ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद, सैम अयूब ने बल्ला घुमाया. बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधे शॉर्ट थर्ड मैन के पास चली गई. शैडली वैन शाल्कविक ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और इस बार भी उन्होंने विकेट लिए. सैम अयूब को हाल ही में अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं.
5.1 ओवर: पाकिस्तान 54/1
PAK Vs USA LIVE Score: एक और महंगा ओवर
एक और महंगा ओवर रह यह. मोनांक पटेल स्पिनर के साथ गए थे और मिलिंद कुमार को लाए थे. साहिबजादा फरहान ने पिछले ओवर में 16 रन बटोरे. उन्होंने दो छक्के और एक चौक जड़ा. ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा जबकि दूसरी गेंद पर छक्का. वहीं पांचवीं गेंद पर चौका आया था.
5.0 ओवर: पाकिस्तान 54/0
PAK Vs USA LIVE Score: अच्छा ओवर शल्कविक का
शैडली वैन शल्कविक का अच्छा ओवर. इस ओवर से उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए. सैम अयूब ने चौके के साथ उनका स्वागत किया था. पाकिस्तानी सलामी जोड़ी जैसे खेल रही है, वो आसानी से 200 से अधिक का स्कोर खड़ करे देगी, ऐसा लगता है. अब पावरप्ले के दो ओवर बचे हैं. देखना होगा कि पाकिस्तान कितना स्कोर कर पाती है.
4.0 ओवर: पाकिस्तान 38/0
PAK Vs USA LIVE Score: साहिबजादा फरहान का आक्रमण जारी
साहिबजादा फरहान का आक्रमण जारी है. सौरभ के आखिरी ओवर में भी 13 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का आया. जबकि ओवर की दूसरी गेंद पर सैम अयूब ने नो लुक शॉर्ट खेला था. पाकिस्तानी की तूफानी शुरुआत.
3.0 ओवर: पाकिस्तान 32/0
PAK Vs USA LIVE Score: एहसान आदिल की हुई पिटाई
एहसान आदिल की पिटाई हुई है. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. साहिबजादा फरहान ने ओवर में तीन चौके लगाए. एहसान आदिल आज यूएसए के लिए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं. इससे पहले वो पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं. पाकिस्तान के लिए उन्होंने तीन टेस्ट और छह वनडे मैच खेले हैं. जो आज उनका प्रतिद्वंदी है. पाकिस्तान के लिए उनका आखिरी मैच जुलाई 2015 में श्रीलंका में हुआ था.
2.0 ओवर: पाकिस्तान 19/0
PAK Vs USA LIVE Score: अंपायर्स कॉल से बचे सैम
PAK Vs USA LIVE Score: सैम अयूब बाल-बाल बचे. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने आगे की ओर शानदार छक्का जड़ा था. लेकिन उसकी अगली ही गेंद पर वो फंस गए थे. हालांकि, अंपायर ने उंगली नहीं उठाई थी, लेकिन यूएसए ने रिव्यू लिया था. बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि यह अंपायर्स कॉल होती. पहले ओवर से सिर्फ 6 रन आए. अमेरिका की नजरें शुरुआती विकेट पर हैं.
1.0 ओवर: पाकिस्तान 6/0
PAK Vs USA LIVE Score: शुरू हुआ मैच
तो चलिए अब लाइव एक्शन शुरू हुआ. पाकिस्तान की तपफ से सैय अयूब और फरहान की जोड़ी क्रीज पर हैं, जबकि अमेरिका के लिए सौरभ गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं. अमेरिका की नजरें पावरप्ले में विकेट झटकने की होगी.
PAK Vs USA LIVE Score: राष्ट्रगान का समय
दोनों टीमों के खिलाड़ी अब आ चुके हैं. ये राष्ट्रगान क समय है. पहले अमेरिका का राष्ट्रगान हो रहा है फिर पाकिस्तान का होगा.
PAK Vs USA LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान
टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा,"हमारी टीम में एक बदलाव है. उस्मान तारिक खेल रहे हैं. दुर्भाग्य से सलमान मिर्जा नहीं खेल रहे हैं. हम उस्मान को मौका देना चाहते थे. मुझे लगता है कि वह मैच जिताने वाले गेंदबाज हैं और हमारे लिए तुरुप का पत्ता हैं, इसलिए हम उनका इस्तेमाल करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि हम सभी जानते हैं कि हमें कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है. हमने बैठकर इस बारे में बात की है और मुझे उम्मीद है कि आज हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे. पिछले कुछ महीनों से हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हम हर दिन अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं."
PAK Vs USA LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले अमेरिकी कप्तान
मोनांक पटेल ने टॉस के दौरान कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है और हवा भी लगातार चल रही है, इसलिए लक्ष्य का पता चलते ही हमारे लिए उसे हासिल करना आसान हो जाएगा. हमने दो बदलाव किए हैं. अली खान अभी भी चोटिल हैं, इसलिए उनकी जगह आदिल आए हैं. साई नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जहांगीर आए हैं. मुझे लगता है कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला. उस मैच से कई सकारात्मक बातें सीखने को मिलीं. हमने इस बात पर चर्चा की कि जब हमें अच्छी टीमों के खिलाफ जीतना होता है, तो बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है."
PAK Vs USA LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
संयुक्त राज्य अमेरिका प्लेइंग इलेवन: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर.
PAK vs USA T20 World Cup LIVE: यूएसए ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. अमेरिकी टीम में दो बदलाव किया गया है. जबकि पाकिस्तान एक बदलाव के साथ उतरी है.
PAK Vs USA LIVE Score: क्या होगी अमेरिका की प्लेइंग इलेवन
अली खान का प्लेइंग इलेवन में बाहर रहना तय है. उनकी अनुपस्थिति से अमेरिका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ सकता है. जसदीप सिंह, जिन्हें मौका मिल सकता था, मैच से ठीक पहले टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गए. उनके स्थान पर पाकिस्तान मूल के एहसान आदिल को मंगलवार को अमेरिका के लिए डेब्यू करते देखा जा सकता है.
संभावित इलेवन: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल/अली खान, सौरभ नेत्रवलकर
PAK Vs USA LIVE Score: क्या होगी पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान को भले ही अपने पहले मुकाबले में जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा हो, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है कि टीम प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगी.
पाकिस्तान संभावित XI:सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद
PAK Vs USA LIVE Score: ऐसा हैं दोनों टीमें
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक.
संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्थुश केनजिगे, शयान जहांगीर, एहसान आदिल.
PAK Vs USA LIVE Score: पाकिस्तान पर दवाब
यूएसए ने जहां भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया और फैंस को चौंका दिया था तो पाकिस्तान जैसे-तैसे अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल हुआ था. थी. नीदरलैंड मुकाबले में पाकिस्तान पर भारी नजर आ रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पाकिस्तान मुकाबला जीतने में कामयाब रहा. पाकिस्तान ने अपने पिछले पांच टी20 में से चार जीते हैं, जबकि यूएसए ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन जीत हासिल की हैं. पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में हराने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है.
PAK Vs USA LIVE Score: ऐसा है रिकॉर्ड
यूएसए ने अपने पिछले मैच में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को चौंकाया था. अब पाकिस्तान भी इस टीम को हल्के में नहीं ले सकती. पाकिस्तान और यूएसए के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 मैच खेला गया है. यह मुकाबला पिछले टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान को सुपर ओवर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 6 जून 2024 को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए. इसके जवाब में यूएस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाए. इसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां यूएसए ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान और यूएसए को ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है. यह टूर्नामेंट का उनका दूसरा मैच होगा.
PAK Vs USA LIVE Score: बाबर आजम पर नजरें
इस मैच पर फैंस की नजरें इस पर भी रहेंगी कि बाबर आजम कैसा प्रदर्शन करते हैं. बाबर आजम बीते कुछ समय से अपने प्रदर्शन और स्ट्राइक रेट को लेकर फैंस की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.
PAK Vs USA LIVE Score: कैसी रहेगी पिच
आसमान में थोड़े बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है. पहले मैच की पिच पर थोड़ी घास थी, जो पाकिस्तान के लिए हैरानी की बात थी. दूसरे मैच की पिच भी वैसी ही रह सकती है. टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी.
PAK Vs USA LIVE Score: आज रोमांचक मुकाबला
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज अमेरिका और पाकिस्तान का महामुकाबला है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हुई थी. ऐसे में आज यूएसए एक बार फिर वही कारनामा दोहराना चाहेगी.